फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Rajiv Verma will be the Chief Secretary of the Delhi Government.

Noida News: राजीव वर्मा होंगे दिल्ली सरकार के मुख्य सचिव

Sun, 28 Sep 2025 09:35 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 28 Sep 2025 09:35 PM IST
विज्ञापन
Rajiv Verma will be the Chief Secretary of the Delhi Government.
मौजूदा मुख्य सचिव धर्मेंद्र के रिटायर होने के बाद 1 अक्तूबर से संभालेंगे पद
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने वरिष्ठ आईएएस अधिकारी राजीव वर्मा को दिल्ली सरकार के मुख्य सचिव के रूप में नियुक्त किया है। वे एक अक्तूबर को दिल्ली में मौजूदा मुख्य सचिव धर्मेंद्र के स्थान पर पदभार संभालेंगे। फिलहाल, वे चंडीगढ़ प्रशासन में मुख्य सचिव हैं।

रविवार को गृह मंत्रालय की ओर से जारी आदेश में राजीव वर्मा पदभार संभालने के निर्देश दिए गए हैं। इस निर्णय को सक्षम प्राधिकारी की मंजूरी के बाद लागू किया गया है। दिल्ली सरकार के मौजूदा मुख्य सचिव धर्मेंद्र 30 सितंबर को रिटायर होंगे। वहीं, यूपी में जन्मे राजीव वर्मा ने आईआईटी रुड़की से कंप्यूटर साइंस में स्नातक और परास्नातक किया था। सिविल सेवा में आने के बाद वे एजीएमयूटी कैडर में शामिल हुए। वे 2018-22 तक दिल्ली में वित्त, राजस्व विभाग के प्रधान सचिव और फिर आयुक्त भी रहे। इससे पहले 2017-18 में वे डीडीए में आवास और शहरी मामलों के प्रधान आयुक्त रहे। उन्होंने केंद्र सरकार के कई मंत्रालयों में भी सेवाएं दी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article