{"_id":"68b88a8cc2831b0e620dabee","slug":"raja-bundela-is-determined-to-garner-the-support-of-bundelkhandis-of-delhi-ncr-na-news-c-215-1-sknp1043-120257-2025-09-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: दिल्ली-एनसीआर के बुंदेलखंडियों का समर्थन जुटाने के लिए डटे राजा बुंदेला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: दिल्ली-एनसीआर के बुंदेलखंडियों का समर्थन जुटाने के लिए डटे राजा बुंदेला
विज्ञापन
चित्रकूट। पृथक बुंदेलखंड राज्य की मांग के लिए दिल्ली एनसीआर में रहने वाले लगभग 27 लाख बुंदेलखंडियों को एक करने की मुहिम फिल्म अभिनेता और संयुक्त मोर्चा के अध्यक्ष राजा बुंदेला ने शुरू की है। लगातार गोष्ठियां जारी हैं। इसके बाद दो नवंबर को भव्य आयोजन के बीच काला दिवस मनाने की तैयारी है। इसी दिन बुंदेलखंड को तोड़कर यूपी-एमपी में बांट दिया गया था।
बुधवार को चित्रकूट में संयुक्त मोर्चा के मीडिया प्रभारी अजीत सिंह ने बताया कि पृथक बुंदेलखंड राज्य की मांग कर रहे तमाम संगठनों ने इकठ्ठे होकर संयुक्त मोर्चे का गठन किया है। मोर्चा के अध्यक्ष फिल्म अभिनेता राजा बुंदेला बनाए गये हैं। अब पृथक राज्य आंदोलन को धार देने के लिए देश की राजधानी दिल्ली का चयन किया है।
दिल्ली एनसीआर में रह रहे लगभग 27 लाख बुंदेलखंडियों को पृथक राज्य आंदोलन की मुहिम में डटकर साथ देने की अपील राजा बुंदेला द्वारा की जा रही है। पड़पड़गंज, खिचड़ीपुर और रोहिणी में गोष्ठियाँ करके राजा बुंदेला ने बुंदेलखंड की माटी का कर्ज अदा करने की बुंदेलखंडियों से अपील की। रविवार को मयूर विहार फेस-2 में गोष्ठी आहूत की गई। तीसरे चरण में हमीरपुर, महोबा में सितंबर महीने में पदयात्रा की तैयारियां जारी हैं। गांव-गांव, पांव-पांव पदयात्रा का समापन चित्रकूट में होगा।