{"_id":"6a4fb11113a7c0a4d20a61fd","slug":"rain-washes-away-pollution-clean-air-follows-noida-news-c-1-noi1095-4483479-2026-07-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: बारिश से धुला प्रदूषण, मिली साफ हवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: बारिश से धुला प्रदूषण, मिली साफ हवा
विज्ञापन
एक्यूआई
नोएडा 48
ग्रेटर नोएडा 31
58.5 एमएम बारिश हुई 24 घंटे में
नोएडा। बारिश की वजह से शहर का मौसम सुहाना हो गया है। आईएमडी की रिपोर्ट के मुताबिक बृहस्पतिवार को जिले के तापमान में 4 डिग्री सेल्सियस कमी दर्ज की गई। बुधवार को जिले का अधिकतम तापमान 30 डिग्री था जो बृहस्पतिवार को 26.7 डिग्री दर्ज हुआ। वहीं न्यूनतम तापमान 25.4 डिग्री दर्ज किया गया। इसके साथ ही 24 घंटे में 58.5 एमएम बारिश दर्ज की गई है। वहीं, नोएडा और ग्रेटर नोएडा की हवा प्रदूषण मुक्त रही। नोएडा का एक्यूआई 48 और ग्रेटर नोएडा का एक्यूआई 31 रहा। शहरवासियों को साफ हवा मिल रही है। आईएमडी के पूर्वानुमान के मुताबिक, आज और कल तेज बारिश होने के आसार बन रहे हैं। मौसम विज्ञानी महेश पलावत ने बताया कि सक्रिय लो प्रेशर एरिया और मानसून ट्रफ के प्रभाव से 10 जुलाई तक रुक-रुककर बारिश जारी रहने की संभावना बनी हुई है। ब्यूरो