फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Rain washes away pollution; breathed the cleanest air of the month.

Noida News: बारिश ने धुला प्रदूषण, महीने की सबसे साफ हवा में ली सांस

Sun, 27 Sep 2026 09:26 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 27 Sep 2026 09:26 PM IST
विज्ञापन
Rain washes away pollution; breathed the cleanest air of the month.
शनिवार को ग्रेटर नोएडा और वायु गुणवत्ता सूचकांक 40 और नोएडा का 55 दर्ज किया गया
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नोएडा। शनिवार रात हुई बारिश का असर रविवार सुबह शहर की हवा पर साफ दिखाई दिया। बारिश के बाद हवा में घुली धूल और प्रदूषण कम होने से लोगों ने इस महीने की सबसे साफ हवा में सांस ली। ग्रेटर नोएडा का एक्यूआई 40 और नोएडा का 55 दर्ज किया गया। सुबह टहलने निकले लोगों को भी मौसम सुहावना लगा। आसमान साफ रहने के साथ धूप भी खिली रही। शनिवार रात बारिश के बाद रविवार सुबह हवा में ठंडक महसूस हुई।

प्रदूषण का स्तर कम होने से खुले में निकलने वाले लोगों को राहत मिली। आम दिनों में प्रदूषण के कारण खराब रहने वाली हवा बारिश के बाद काफी साफ नजर आई। मौसम विभाग के अनुसार, रविवार को अधिकतम तापमान 28 डिग्री और न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सोमवार को अधिकतम तापमान 31 डिग्री और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। हालांकि सोमवार को बारिश की संभावना नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed