{"_id":"685ebd5df7abce74d205363e","slug":"rain-to-probe-cbi-in-maintenance-scam-sood-noida-news-c-340-1-del1004-95510-2025-06-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"रैन बसेरों के रखरखाव में धांधली की जांच सीबीआई से कराएंगे : सूद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रैन बसेरों के रखरखाव में धांधली की जांच सीबीआई से कराएंगे : सूद
विज्ञापन
शहरी विकास मंत्री ने दिए आदेश, सुविधाओं का निरीक्षण जिलाधिकारी करेंगे
अनियमितताओं और कुव्यवस्था की जांच विजिलेंस विभाग से कराई जाएगी
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली।
शहरी विकास मंत्री आशीष सूद ने शुक्रवार को कहा कि पिछली सरकार के दौरान रैन बसेरों के रखरखाव में हुई धांधली की जांच सीबीआई से कराएंगे। उन्होंने पहले चरण में सभी 11 जिलों के जिलाधिकारियों को रैन बसेरों में सुविधाएं व व्यवस्था की पड़ताल करने के आदेश दिए। साथ ही, विजिलेंस विभाग को
अनियमितताओं और कुव्यवस्था की जांच करने को भी कहा।
सूद ने सचिवालय में रैन बसेरों की व्यवस्था और प्रबंधन जानने के लिए बैठक की। इसमें दिल्ली शहरी आश्रय सुधार बोर्ड (डूसिब) के वरिष्ठ अधिकारी और सभी जिलाधिकारी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से जुड़े। सूद ने कहा कि बृहस्पतिवार को सराय काले खां में पांच रैन बसेरों के औचक निरीक्षण में उन्हें कई गंभीर खामियां और कुव्यवस्था मिली। संबंधित जिलाधिकारी रैन बसेरों में सुविधाओं, व्यवस्था का तत्काल निरीक्षण करें व डूसिब के अधिकारी सहयोग करें। इससे रैन बसेरों की कार्यप्रणाली पारदर्शी, सुदृढ़ और प्रभावशाली होगी। जांच की विस्तृत रिपोर्ट उनके कार्यालय को भेजी जाएगी। इसमें लापरवाही या अनियमितता पर सख्त कार्रवाई होगी।
सफाई और सुरक्षा के निर्देश
मंत्री ने डूसिब के अधिकारियों को रैन बसेरों में सफाई, पानी के रिसाव, बिजली, पीने के पानी, हाजिरी रजिस्टर, अनधिकृत लोगों की एंट्री बंद करने के निर्देश दिए। इसके अलावा रैन बसेरों में फर्जी कर्मचारियों की उपस्थिति, असामाजिक, आपराधिक तत्वों की मौजूदगी, रैन बसेरों के संचालन में कुप्रबंधन, विशेषकर महिला रैन बसेरों में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने को कहा। उन्होंने कहा कि किसी भी अनहोनी की आशंका का शीघ्र समाधान हो। डूसिब ने बताया कि रैन बसेरों में काम करने वाले कर्मचारियों की उपस्थिति के लिए ऐप-आधारित प्रणाली विकसित कर रहे हैं।