फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Rain pollution level dropped, air became healthy

Noida News: बारिश प्रदूषण का स्तर गिरा, हवा हुई सेहतमंद

Tue, 27 Jun 2023 01:24 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 27 Jun 2023 01:24 AM IST
विज्ञापन
Rain pollution level dropped, air became healthy
बारिश प्रदूषण का स्तर गिरा, हवा हुई सेहतमंद
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर

नोएडा। मानसून के दस्तक से हुई झमाझम बारिश से प्रदूषण का स्तर काफी कम हो गया। इसके कारण शहर की हवा सेहतमंद हो गई है। ऐसे में बीमार, बुजुर्ग व सांस के मरीज इन दिनों स्वच्छ हवा में सांसें ले सकते हैं। दरअसल, हवा में प्रदूषण का स्तर नगण्य है और एक्यूआई ग्रीन जोन में शामिल हो गया है।

सोमवार सुबह दिल्ली एनसीआर के अन्य शहरों के मुकाबले नोएडा की हवा सेहतमंद रही। सुबह 11 बजे तक नोएडा शहर का एक्यूआई 61 और ग्रेटर नोएडा का 86 दर्ज किया गया। दोनों ही शहर ग्रीन जोन में शामिल रहे। दोपहर बाद बादलों के साथ लुकाछिपी के बीच तापमान के साथ एक्यूआई के स्तर में भी मामूली इजाफा होता दिखाई दिया। शाम चार बजे केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के जारी बुलेटिन के मुताबिक, नोएडा का एक्यूआई 94 अंकों के साथ ग्रीन जोन और ग्रेटर नोएडा शहर का एक्यूआई 107 के साथ (मॉडरेट) येलो श्रेणी में शामिल रहा। इसके पीछे बारिश को बड़ा कारण माना जा रहा है। इसके अलावा शनिवार व रविवार को अवकाश होने के कारण वाहनों की आवाजाही कम होने का भी कारण माना जा रहा है।
विज्ञापन

शहर के एयर मॉनिटरिंग स्टेशन की स्थिति :
सेक्टर-62 एक्यूआई 100, ग्रीन जोन।
सेक्टर-125 एक्यूआई 157 मॉडरेट श्रेणी।
सेक्टर-एक एक्यूआई 64, ग्रीन जोन।
सेक्टर-116 एक्यूआई 72 ग्रीन जोन।
क्या है मानक :
0 से 50 तक गुड डार्क ग्रीन जोन सबसे अच्छा।
51-100 तक हल्का ग्रीन, अच्छा।
101-200 येलो जोन, मॉडरेट।
201-300 आॅरेंज जोन, पुअर।
301-400 डार्क रेड जोन, खतरनाक।
401-500 डार्क रेड जोन, अधिक खतरनाक।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed