फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Rain changes the weather, temperatures drop; 'Yellow Alert' issued for NCR, and pollution levels improve.

Noida News: बारिश ने बदला मौसम का मिजाज, तापमान गिरा, एनसीआर में येलो अलर्ट और प्रदूषण में सुधार

Thu, 02 Jul 2026 09:04 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 02 Jul 2026 09:04 PM IST
विज्ञापन
Rain changes the weather, temperatures drop; 'Yellow Alert' issued for NCR, and pollution levels improve.
नोएडा । सैक्टर-53 के ब्लाक बी & सी ब्लाक मे जल भराव ।
- नोएडा-ग्रेटर नोएडा और यमुना सिटी में हल्की बारिश से राहत, मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों तक बारिश और आंधी की संभावना जताई
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेसी
नोएडा/ग्रेटर नोएडा/यमुना सिटी। बुधवार देर रात और बृहस्पतिवार सुबह हुई बारिश ने पूरे एनसीआर में मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल दिया। लंबे समय से उमस भरी गर्मी और तेज धूप से परेशान लोगों को बड़ी राहत मिली है। दिनभर आसमान में बादल छाए रहे और कई जगह हल्की बारिश व बूंदाबांदी दर्ज की गई। तेज हवाओं के चलते मौसम और अधिक सुहावना हो गया। मौसम विभाग के अनुसार बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 35 डिग्री और न्यूनतम 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से कम रहा। विभाग ने शुक्रवार के लिए येलो अलर्ट जारी करते हुए अगले कुछ दिनों तक बारिश, आंधी और तेज हवाओं की संभावना जताई है। साथ ही लोगों को बिजली गिरने और मौसम के अचानक बदलाव को लेकर सतर्क रहने की सलाह दी गई है।
ग्रेटर नोएडा में बारिश के बाद बाजारों में भी रौनक-
ग्रेटर नोएडा में बारिश का असर वायु प्रदूषण पर भी दिखा। यहां एक्यूआई 151 से घटकर 93 पर पहुंच गया और शहर येलो से ग्रीन जोन में आ गया। तापमान करीब 33 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से तीन डिग्री कम है। बारिश के बाद बाजारों में भी रौनक देखने को मिली और शाम के समय लोगों की आवाजाही बढ़ गई।
विज्ञापन

यमुना सिटी में बिजली कटौती से लोग परेशान रहे-
वहीं यमुना सिटी में मौसम सुहावना होने के बावजूद बिजली कटौती से लोग परेशान रहे। पिछले तीन दिनों से दिन और रात में लगातार दो से तीन घंटे की कटौती की जा रही है, जिससे दैनिक जीवन प्रभावित हो रहा है। मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले एक सप्ताह तक रुक-रुककर बारिश का सिलसिला जारी रह सकता है, जिससे तापमान सामान्य से नीचे बना रहेगा और गर्मी से राहत मिलती रहेगी।

नोएडा । सैक्टर-53 के ब्लाक बी & सी ब्लाक मे जल भराव ।

नोएडा । सैक्टर-53 के ब्लाक बी & सी ब्लाक मे जल भराव ।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed