फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   rain accompanied by strong winds brought relief

Noida News: अचानक बदला माैसम, तेज हवाओं के साथ हुई बारिश ने दी राहत

Fri, 17 Apr 2026 10:15 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 17 Apr 2026 10:15 PM IST
विज्ञापन
rain accompanied by strong winds brought relief
अधिकतम तापमान 39.6 डिग्री और न्यूनतम 22.4 डिग्री सेल्सियस किया गया दर्ज
विज्ञापन

शाम 4 बजे से धूल भरी हवा में विजिबिलिटी हुई थी कम, घने बादलों के बाद हुई तेज बारिश

माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा/यमुना सिटी। एक सप्ताह से गर्मी के बाद शुक्रवार दोपहर के बाद से मौसम अचानक बदल गया। आसमान में बादल छाने लगे और शाम 4 बजते ही धूल भरी तेज हवा चलने लगी, जिससे विजिबिलिटी 50 मीटर से भी कम हो गई। इसके बाद कुछ जगहों पर हल्की बूंदाबांदी के तेज बारिश देर रात तक रुक-रुककर होती रही। ऐसे में मौसम में ठंडापन लौट आया है।

पिछले एक सप्ताह से तेज गर्मी से एसी के बिना रहना मुश्किल हो गया था। पंखे में भी नींद नहीं आती थी। 24 घंटे में न्यूतनतम तापमान में तीन डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई थी। हालांकि, बारिश से तापमान में चार से पांच डिग्री की कमी हुई। इससे लोगों ने गर्मी में राहत की सांस ली।
विज्ञापन

निम्न दबाव की रेखा का दिखा असर
मौसम विज्ञानी महेश पलावत ने बताया कि राजस्थान में तेज तूफान आया है, जिस वजह से धूल भरी हवा ने दिल्ली-एनसीआर तक अपना असर दिखाया। इसके साथ ही प्रदूषण भी बढ़ा हुआ है। शुक्रवार को नोएडा का एक्यूआई और 292 ग्रेटर नोएडा का एक्यूआई 341 दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्हाेंने बताया कि राजस्थान में बने साइक्लोनिक सर्कुलेशन की वजह से वहां पर तेज तूफान आया था। इसके साथ ही साइक्लोनिक सर्कुलेशन से एक निम्न दबाव की रेखा दिल्ली एनसीआर तक आई है। ऐसे में यहां पर मौसम बदला हुआ है। इसके अलावा अरब सागर से नमी वाली हवाएं आ रही हैं। इस वजह से मौसम में नमी बनी रहेगी। आज शाम तक फिर मौसम में बदलाव की संभावना है।


सेक्टर 52 पर लगा जाम, महामाया फ्लाईओवर पर भी धीमी रही रफ्तार

नोएडा। शहर में शुक्रवार देर शाम हुई बारिश से जगह-जगह जाम लग गया। सेक्टर-52 मेट्रो के पास लंबा जाम लगा। ऐसे ही सेक्टर-61 पर भी जाम के हालात बने रहे। सेक्टर-18 में भी वाहन धीमी गति से गुजरे। जगह-जगह जलभराव से वाहनों की रफ्तार धीमी पड़ गई और लंबा जाम लगा। मेट्रो स्टेशन के नीचे दो पहिया वाहन खड़े होने से मार्ग प्रभावित हो गया। देर रात में स्थिति सामान्य हो सकी।

बारिश ने उड़ाई शहर की बिजली
शहर में देर शाम हुई बारिश से सेक्टरों में बिजली गुल हो गई। तेज हवाओं के साथ हुई बारिश से बिजली की लाइनें क्षतिग्रस्त हो गईं। रातभर लोगों को अंधेरे में समय काटना पड़ा। सेक्टर-49, 55, 56, 99, 100, 104, 105, 108 110, 2, 15, 15ए, 27, 30, 31 इत्यादि में अंधेरा छा गया। पेड़ों की टहनियां टूटने से दिक्कतें और बढ़ गईं। कई फीडर ठप हो गए। मुख्य अभियंता एसके जैन ने बताया कि बारिश के दौरान आपूर्ति बंद कर दी गई थी ताकि कोई अप्रिय घटना न हो। स्थिति सामान्य होने पर आपूर्ति सुचारू की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed