फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Raid two companies that make fake stabilizers

नकली स्टेबलाइजर बनाने वाली दो कंपनियों पर छापे

Thu, 25 Mar 2021 01:28 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 25 Mar 2021 01:28 AM IST
विज्ञापन
Raid two companies that make fake stabilizers
नोएडा। कोतवाली सेक्टर-20 पुलिस और नामी कंपनियों के अधिकृत अधिकारियों की टीम ने मंगलवार को सेक्टर-10 स्थित दो कंपनियों पर दबिश दी। यहां नामी इलेक्ट्रॉनिक कंपनी के नाम से स्टेबलाइजर और ट्रांसफार्मर बनाए जा रहे थे। पुलिस ने मौके से 120 नकली स्टेबलाइजर और 22 ट्रांसफार्मर बरामद किए हैं। कोतवाली सेक्टर-20 में दोनों कंपनी संचालकों के खिलाफ कॉपीराइट एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक, चंडीगढ़ स्थित स्पीड एंड सर्च प्राइवेट लिमिटेड कंपनी एंकर, उषा और हैवेल्स आदि बड़ी इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनियों के लिए कॉपीराइट का काम देखती है। कंपनी के फील्ड अधिकारी परमिंदर कुमार और सुरेंद्र ने मंगलवार को कोतवाली सेक्टर-20 पुलिस से शिकायत की थी कि उन्हें जानकारी मिली है कि सेक्टर-10 में बड़ी कंपनियों के नाम पर नकली स्टेबलाइजर बनाकर बेचा जा रहा है।
विज्ञापन

इस पर पुलिस टीम के साथ सेक्टर-10 स्थित हेलीमैन इल्ेक्ट्रॉनिक्स कंपनी पहुंची तो वहां 90 स्टेबलाइजर मिले। इन स्टेबलाइजर पर हैवेल्स, उषा और एंकर आदि कंपनियों के स्टीकर लगे थे। वहीं, सेक्टर-10 में ही मिस्टर एंड मिसेज इलेक्ट्रानिक से भी 30 स्टेेबलाइजर ऐसे मिले, जिन पर नकली स्टीकर था। इसके अलावा इन कंपनियों में 22 नकली ट्रांसफार्मर भी मिले। परमिंदर की शिकायत पर कोतवाली सेक्टर-20 में दोनों कंपनियों के मालिक विनीत सिकंद और मोहम्मद इलियास के खिलाफ कॉपी राइट एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed