फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Raid on sweet and cheese shops

मिठाई और पनीर की दुकानों पर छापा

Wed, 09 Feb 2022 11:30 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 09 Feb 2022 11:30 PM IST
विज्ञापन
Raid on sweet and cheese shops
पुन्हाना। खाद्य सुरक्षा विभाग ने पुन्हाना शहर में तीन जगह स्थित मिठाई के प्रतिष्ठानों व पनीर डेरियों पर छापे मारे। इस दौरान शहर के दुकानदारों में अफरा-तफरी का माहौल रहा। शहर की लगभग सभी मिष्ठान की दुकानों का शटर गिर गया। दुकानदार दुकान छोड़कर भाग गए। टीम ने छापे के दौरान मिठाइयां व पनीर के सैंपल इकट्ठा किए गए। सैंपलिंग के दौरान गुप्तचर विभाग को पूरी तरह दूर रखा गया और सैंपलिंग टीम के आते ही शहर भर में सन्नाटा छा गया। शहर की किराना व मिठाइयों की सभी दुकानें अचानक से बंद हो गई। शहर की एक बड़ी दुकान पर जैसे ही विभाग की टीम पहुंची तो दुकानदार टीम व अधिकारियों को अपने कार्यालय में ले गए जहां लंबे समय तक बातचीत चली। कुछ समय बाद टीम दुकान से बाहर निकली तो दुकानदार के वर्कर ने पांच मिठाई के डिब्बे गाड़ी में रखे। मौके पर फूड सेफ्टी अधिकारी श्यामलाल से पूछा गया तो उन्होंने बताया कि यहां से रसगुल्ले का सैंपल लिया गया है। साथ ही उन्होंने बिसरू रोड स्थित एक डेयरी से पनीर व फैक्टरी से गजक के सैंपल जुटाने की जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed