{"_id":"617c382510977545c148b023","slug":"raid-on-diwali-on-suspicion-of-adulteration-mewat-news-noi6132287130","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिवाली पर मिलावट की आशंका में मारा छापा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिवाली पर मिलावट की आशंका में मारा छापा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुन्हाना/नूंह। दिवाली के त्योहार पर नकली मिठाइयाें पर रोक लगाने के मकसद से खाद्य एवं सुरक्षा विभाग की टीम ने शुक्रवार को नूंह में कई मिठाइयों की दुकानों पर छापे मारे। छापे की सूचना के बाद नूंह में हड़कंप मच गया। कई दुकानदार अपनी दुकानों को बंद कर भाग गए।
जिला खाद्य एवं सुरक्षा अधिकारी डॉक्टर श्याम लाल ने बताया कि शुक्रवार को नूंह में सिंगला स्वीट्स और जोधपुर मिष्ठान भंडार पर छापा मारा गया। सिंगला स्वीटस से खोया की बर्फी, गुलाब जामुन तथा जोधपुर मिष्ठान भंडार से कलाकंद और मिल्क केक के सैंपल लिए गए। उन्होंने बताया कि सभी सैंपलों की जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा जा रहा है। अगर जांच में सैंपल फैल पाए गए तो दुकानदारों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
उन्होंने बताया कि यह त्योहारों का सीजन चल रहा है ऐसे में नकली उत्पाद बनने की काफी संभावनाएं रहती है। मिलावट किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं होगी। जिला उपायुक्त शक्ति सिंह ने बताया कि जितनी दूध की मिठाइयां मेवात के शहरों में बनाई जा रही हैं इतने दूध का प्रोडक्शन नहीं होता है। इससे साफ जाहिर है कि कहीं न कही मिठाइयों में मिलावट की जा रही है। दिवाली से पहले-पहले ज्यादा से ज्यादा सैंपल लेकर उनकी जांच कराई जाएगी।