फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Rahul wins in essay competition

निबंध में राहुल, भाषण में जाहुल और स्लोगन में सज्जाद रहे प्रथम

Sun, 22 Dec 2019 12:33 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 22 Dec 2019 12:33 AM IST
विज्ञापन
Rahul wins in essay competition
नूंह। घासेड़ा गांव स्थित सीनियर सेकेंडरी स्कूल में राष्ट्रीय ऊर्जा संरक्षण सप्ताह का समापन हुआ। इस अवसर पर निबंध, स्लोगन व भाषण प्रतियोगिता के प्रथम, द्वितीय, तृतीय व चतुर्थ स्थान पर आने वाले विद्यार्थियों को जिला शिक्षा अधिकारी सूरजभान ने सम्मानित किया। निबंध प्रतियोगिता में 11वीं कक्षा के राहुल प्रथम, भाषण प्रतियोगिता में 11वीं कक्षा के जाहुल प्रथम व स्लोगन प्रतियोगिता में दसवीं कक्षा के सज्जाद ने पहला स्थान प्राप्त किया। इस अवसर पर उनके साथ मुख्य रूप से नवीन एवं नवीकरणीय अक्षय ऊर्जा के प्रोजेक्ट अधिकारी रामेश्वर ने भी बच्चों का उत्साह बढ़ाया।
विज्ञापन

उन्होंने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि ऊर्जा संरक्षण से ही हम अपने भविष्य को सुरक्षित कर अधिक विकास कर सकते हैं अक्षय ऊर्जा संरक्षण द्वारा विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास हेतु इन प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया है ताकि विद्यार्थियों को ऊर्जा सदुपयोग व ऊर्जा संरक्षण का ज्ञान देकर जागरूक किया जा सके, जिसका उपयोग वे अपने दैनिक जीवन में भी कर सकें।
विज्ञापन

समय समय पर बच्चों के लिए शिक्षा विभाग के साथ मिलकर इस तरह के कार्यक्रम कराए जाते हैं। इस कार्यक्रम के प्रभारी प्राध्यापक अशरफ ने बताया कि इस कार्यक्त्रस्म में विद्यार्थियों ने सभी प्रतियोगिताओं में बढ़ चढक़र भाग लिया। यह कार्यक्रम बच्चों के विकास के लिए बहुत ही सार्थक साबित होगा। इस अवसर पर पुन्हाना खंड शिक्षा अधिकारी सद्दीक अहमद, स्कूल के प्राध्यापक रवि शंकर सहित स्टाफ के सदस्य और कई बच्चे मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed