फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Ragini's rage at the Barahi fair, audiences danced to Draupadi's disrobing.

Noida News: बाराही मेले में रागिनी की धूम, द्रौपदी चीर हरण पर झूमे दर्शक

Sat, 04 Apr 2026 07:29 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 04 Apr 2026 07:29 PM IST
विज्ञापन
Ragini's rage at the Barahi fair, audiences danced to Draupadi's disrobing.
- ग्रामीण थीम, झूले और 200 से अधिक स्टॉल बने आकर्षण; हजारों की भीड़ उमड़ी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी


ग्रेटर नोएडा। सूरजपुर स्थित शिव मंदिर परिसर में सोशल मीडिया और संस्कार थीम पर चल रहे प्राचीन व ऐतिहासिक बाराही मेला-2026 के चौथे दिन रागिनी व अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। शहर व गांव से भारी संख्या में पहुंच रहे दर्शक मेले की शोभा बढ़ा रहे हैं। इस दौरान दीपक चौधरी ने महाभारत प्रसंग पर आधारित रागिनी “द्रौपदी चीर हरण – तेरी बातों का ओ तिरिया जिगर में घाव गहरा है...” ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया। वहीं, राजकुमारी चंद्रकिरण के प्रसंग पर आधारित रागिनी “बाबाजी भोली भाली शान का, नाथ पर कुर्बान...” की प्रस्तुति ने पूरे पंडाल को तालियों की गूंज से भर दिया।

मेले में इस बार भी ग्रामीण परिवेश की झलक विशेष आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। दैनिक जीवन में उपयोग होने वाली पारंपरिक वस्तुओं को प्रदर्शित किया गया है, जिनमें विशाल खाट लोगों के बीच खास आकर्षण का विषय बनी हुई है। दर्शक यहां सेल्फी और फोटो खिंचवाने के लिए उत्साहित नजर आ रहे हैं। रागिनी व अन्य कार्यक्रमों को सुनने के लिए हजारों की संख्या में दर्शकों का सैलाब उमड़ रहा हैं। मीडिया प्रभारी मूलचंद शर्मा ने बताया कि मेले में इस वर्ष भी लोगों को ग्रामीण जन जीवन पर आधारित दैनिक उपयोग की वस्तुएं जैसे सबसे बडी खाट बने हुए हैं। सेल्फी व फोटो खीचने के लिए दर्शक आतुर हो रहे हैं। वहीं, हरियाणा के प्रसिद्ध राजा चौधरी आरसीएफ डांस ग्रुप के कलाकारों ने गीत-संगीत और नृत्य की मनमोहक प्रस्तुतियां देकर समां बांध दिया। राजस्थानी कलाकार सत्यम पागल सहित अन्य प्रतिभागियों ने लोक कला मंच और संस्कृति मंच पर शानदार प्रस्तुतियां दीं। समिति के अध्यक्ष धर्मपाल भाटी व पदाधिकारियों ने विधिवत पूजा-अर्चना संग दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम की शुरूआत की। 200 से अधिक खानपान के स्टॉल, झूले, दुकानें भी लोगों को अपनी ओर आकर्षित कर रही हैं। महिला, बच्चे से लेकर बुजुर्गों तक सभी वर्गों के लोग मेले का आनंद उठा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed