फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Raghav Chadha receives 'India UK Outstanding Achievers Award'

Noida News: राघव चड्ढा को मिला ‘इंडिया यूके आउटस्टैंडिंग अचीवर्स अवॉर्ड’

Sat, 28 Jan 2023 06:53 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 28 Jan 2023 06:53 PM IST
विज्ञापन
Raghav Chadha receives 'India UK Outstanding Achievers Award'
- ब्रिटेन की संसद में आयोजित समारोह में दिया गया सम्मान
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी से राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा को लंदन में एक पुरस्कार समारोह में प्रतिष्ठित ‘इंडिया यूके आउटस्टैंडिंग अचीवर अवार्ड’ दिया गया। उन्हें यह पुरस्कार सरकार और राजनीति श्रेणी में उत्कृष्ट उपलब्धियों के लिए दिया गया। यह पुरस्कार ऐसे व्यक्तियों को दिया जाता है जो लोकतंत्र और न्याय का अनुभव रखते हों। साथ ही लोगों की भलाई के लिए काम करते हुए सामाजिक समस्याओं से निपटते हुए उत्कृष्ट काम कर रहे हों।

पुरस्कार प्राप्त करने पर चड्ढा ने कहा कि यह पुरस्कार किसी व्यक्ति की उपलब्धि नही है, बल्कि एक साधारण पृष्ठभूमि से एक साधारण व्यक्ति द्वारा प्राप्त किया गया पुरस्कार है। यह पुरस्कार आप नामक एक असाधारण पार्टी का है और उसके असाधारण नेता और मेरे गुरु अरविंद केजरीवाल का है। मैं यह पुरस्कार अपने नेता अरविंद केजरीवाल और उन हजारों जमीनी कार्यकर्ताओं को भारत की सेवा के लिए उनके अडिग और अटूट समर्पण के लिए समर्पित करता हूं। बता दें कि चड्ढा ने लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स (एलएसई) से पढ़ाई की है। पढ़ाई पूरी करने के बाद उन्होंने लंदन में एक बुटीक वेल्थ मैनेजमेंट फर्म की स्थापना की। इसके बाद वे भारत लौट आए और एक युवा कार्यकर्ता के रूप में भ्रष्टाचार विरोधी कानून की मांग करते हुए इंडिया अगेंस्ट करप्शन मूवमेंट में शामिल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed