फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Radio frequency smart meters will be installed in areas with poor network connectivity.

Noida News: खराब नेटवर्क वाले इलाकों में लगेंगे रेडियो फ्रीक्वेंसी स्मार्ट मीटर

Tue, 20 Oct 2026 06:40 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 20 Oct 2026 06:40 PM IST
विज्ञापन
Radio frequency smart meters will be installed in areas with poor network connectivity.
फोटो-
विज्ञापन

- साढ़े चार लाख उपभोक्ताओं वाले क्षेत्र में 40 हजार से अधिक घरों में लगे सिम आधारित स्मार्ट मीटर
- सर्वर तक डाटा नहीं पहुंचने पर आरएफ तकनीक से सुधरेगी कनेक्टिविटी
ऋषभ कौशल
नोएडा। बिजली के स्मार्ट मीटरों को सर्वर से जोड़ने में मोबाइल नेटवर्क बाधा बन रहा है। ऐसे में विद्युत निगम अब वैकल्पिक तकनीक से समस्या दूर करने की तैयारी कर रहा है। जिन क्षेत्रों में सिम आधारित स्मार्ट मीटरों का डाटा सर्वर तक नहीं पहुंच पा रहा है, वहां रेडियो फ्रीक्वेंसी (आरएफ) तकनीक वाले मीटर लगाए जाएंगे। इससे बिजली खपत और मीटर रीडिंग का डाटा प्राप्त करने में मदद मिलेगी।
पीवीवीएनएल के अधीक्षण अभियंता (वाणिज्यिक) उमेश कुमार यादव के अनुसार, जिले में करीब 4.50 लाख बिजली उपभोक्ता हैं। इनमें 40 हजार से अधिक घरों में सिम आधारित स्मार्ट मीटर लगाए जा चुके हैं। इन मीटरों में लगे संचार उपकरण मोबाइल नेटवर्क के जरिये बिजली खपत का डाटा सर्वर तक भेजते हैं। नेटवर्क कमजोर होने पर यह प्रक्रिया प्रभावित होती है। ऐसे में आरएफ तकनीक को विकल्प के रूप में अपनाया जा रहा है। आरएफ मीटर रेडियो तरंगों के जरिये डाटा भेजते हैं। इससे मोबाइल नेटवर्क पर निर्भरता कम करने में मदद मिलती है। निगम खराब नेटवर्क वाले क्षेत्रों का सर्वे कराएगा। इसके बाद जरूरत के अनुसार वहां लगे सिम आधारित मीटरों को आरएफ मीटरों से बदला जाएगा।
विज्ञापन

रीडिंग के लिए नहीं लगाना पड़ेगा चक्कर-
स्मार्ट मीटरों का उद्देश्य बिजली खपत की जानकारी सीधे कंट्रोल रूम तक पहुंचाना और मीटर रीडर पर निर्भरता कम करना है। आरएफ तकनीक से नेटवर्क की समस्या वाले इलाकों में भी मीटरों की निगरानी और डाटा संग्रह में सुविधा मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अब समझें आंकड़ा-
- जिले में बिजली उपभोक्ता : करीब 4.50 लाख
- सिम आधारित स्मार्ट मीटर : 40 हजार से अधिक
- आरएफ मीटर : 2,000 से अधिक
कोट-
खराब नेटवर्क वाले क्षेत्रों में आरएफ मीटर लगाए जाएंगे, ताकि बिजली खपत का डाटा निगम के सर्वर तक पहुंच सके और रियल टाइम निगरानी में मदद मिले। - उमेश कुमार यादव, अधीक्षण अभियंता (वाणिज्यिक), विद्युत निगम, गौतमबुद्ध नगर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed