{"_id":"6ab3dbc2a54acebf26057453","slug":"radheveda-won-the-mens-kabaddi-competition-noida-news-c-491-1-rgh1002-10786-2026-09-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: राधेवेदा ने जीती पुरुष कबड्डी प्रतियोगिता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: राधेवेदा ने जीती पुरुष कबड्डी प्रतियोगिता
विज्ञापन
-भगवंतपुर की टीम रही उपविजेता, शिवम शर्मा बने बेस्ट प्लेयर
फोटो-
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुना सिटी। जेवर के श्रीदाऊजी मंदिर मेले में आयोजित पुरुष कबड्डी प्रतियोगिता में राधेवेदा की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विजेता का खिताब अपने नाम किया। भगवंतपुर की टीम उपविजेता रही। प्रतियोगिता में कुल 44 टीमों ने हिस्सा लिया और खिलाड़ियों ने जीत के लिए दमखम दिखाया।
मुकाबलों के दौरान खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन से मैदान में रोमांच बना रहा। प्रतियोगिता देखने के लिए बड़ी संख्या में दर्शक पहुंचे और खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया। आयोजकों की ओर से विजेता और उपविजेता टीम के लिए नकद पुरस्कार और ट्रॉफी रखी गई थी। विजेता राधेवेदा टीम को 1,01,000 रुपये नकद और ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया। वहीं उपविजेता भगवंतपुर टीम को 71,000 रुपये और ट्रॉफी प्रदान की गई। प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करने वाले शिवम शर्मा को बेस्ट प्लेयर चुना गया। आयोजकों ने उन्हें साइकिल देकर सम्मानित किया।