फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Radha chouhan inspected in dadri hospital

अस्पताल के शौचालय में गंदगी पर भड़कीं प्रमुख सचिव राधा चौहान

Thu, 10 Oct 2019 01:39 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 10 Oct 2019 01:39 AM IST
विज्ञापन
Radha chouhan inspected in dadri hospital
अस्पताल के शौचालय में गंदगी पर भड़कीं प्रमुख सचिव राधा चौहान
विज्ञापन

दादरी। जीटी रोड स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और नगरपालिका परिषद कार्यालय का प्राविधिक व व्यावसायिक शिक्षा एवं कौशल विकास प्रमुख सचिव एस. राधा चौहान ने औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अस्पताल के शौचालयों और परिसर में गंदगी मिलने पर वह भड़क गईं। इस पर उन्होंने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को जमकर फटकार लगाई। साथ ही अस्पताल परिसर के भवनों की मरम्मत और सफाई व्यवस्था को दुरुस्त करने के निर्देश दिए।
दोपहर करीब एक बजे प्रमुख सचिव नगर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचीं। उनके साथ मुख्य विकास अधिकारी अनिल कुमार सिंह भी थे। उनके अस्पताल पहुंचते ही चिकित्सकों समेत कर्मचारी सतर्क हो गए। प्रमुख सचिव ने सबसे पहले ओपीडी के बारे में जानकारी ली। उन्होंने पूछा कि कितने मरीज ओपीडी में रोजाना देखे जा रहे हैं। इस पर उन्हें अवगत कराया गया कि करीब 1200 मरीजों की ओपीडी रोजाना होती है। इसके बाद उन्होंने दवाई वितरण कक्ष का गहनता से निरीक्षण किया। यहां दवाइयों की उपलब्धता के बारे में जानकारी लेते हुए स्टॉक भी देखा। फिर महिला चिकित्सक कक्ष का अवलोकन किया। निरीक्षण के दौरान अस्पताल के शौचालयों में गंदगी पाए जाने पर प्रमुख सचिव ने अधिकारियों को जमकर फटकार लगाई और सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश दिए। इस दौरान अस्पताल में मौजूद मरीज प्रियंका ने प्रमुख सचिव से आयुष्मान कार्ड नहीं बनने की शिकायत की। इस पर उन्होंने संबंधित कर्मचारी और डॉक्टरों से समस्या के बारे में जानकारी ली। साथ ही तत्काल मरीज की परेशानियों को निपटाने के आदेश दिया। प्रमुख सचिव ने आपात कालीन कक्ष का निरीक्षण कर मरीजों के भर्ती होने के बारे में जानकारी ली। अंत में वह टीबी वार्ड में पहुंची। यहां भी गंदगी को देखकर वह बिफर गईं और तत्काल सफाई कराने की हिदायत दी। वहीं, उनके यह पूछने पर कि अस्पताल स्वच्छ भारत मिशन से जुड़ पाया है या नहीं। इस पर चिकित्सक संतोषजनक जवाब नहीं दे पाए। अस्पताल में निरीक्षण के बाद प्रमुख सचिव नगर पालिका परिषद कार्यालय पहुंची। यहां सबसे पहले जन्म और मृत्यु प्रमाण पत्र की जानकारी ली। कक्ष में प्रमाणपत्र बनवाने के नियम नहीं लिखे होने पर तत्काल अधिकारियों को तलब किया और नियम अंकित करने का निर्देश दिया। वहीं, नगर के शौचालयों के बारे में जानकारी लेने के बाद लोक निर्माण विभाग, हाउस टैक्स विभाग, लेखा विभाग आदि का भी निरीक्षण कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
विज्ञापन

बील अकबरपुर में विकास कार्यों का लिया जायजा
ग्रेटर नोएडा। प्रमुख सचिव एस. राधा चौहान ने दादरी के बील अकबरपुर गांव में विकास कार्यों का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों की समस्याएं भी सुनीं। वहीं, पेंशन के मामले लंबित पाए जाने पर जिला समाज कल्याण अधिकारी को तत्काल पेंशन स्वीकृति के निर्देश दिए। प्रमुख सचिव ने प्राथमिक स्कूल में संचालित आंगनबाड़ी केंद्र का निरीक्षण किया। स्कूल में चलाई जा रही स्मार्ट क्लास के बारे में नोडल अधिकारी और बच्चों से जानकारी ली। इस दौरान बच्चों ने उन्हें स्मार्ट क्लास की खूबियों से अवगत कराया। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed