फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Rachauti's Zaid went to Saudi Arabia to drive a car

Noida News: कार चलाने के लिए सऊदी अरब गया था रछौती का जैद

Wed, 04 Dec 2024 01:50 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 04 Dec 2024 01:50 PM IST
विज्ञापन
Rachauti's Zaid went to Saudi Arabia to drive a car
मेरठ। सऊदी अरब के जेद्दाह में जिस जैद (26) को मादक पदार्थों की तस्करी के जुर्म में सजा ए मौत की सजा सुनाई गई है वह साल 2022 में रछौती गांव से कार चलाने के लिए गया था। 15 जनवरी 2023 से वह वहां जेल में बंद है। जैद के परिवार से जुड़े गुलजार ने बताया कि जैद छह भाई-बहन हैं। जैद दूसरे नंबर का है। उसका विवाह नहीं हुआ है। वह ड्राइवर है। पिछले साल जनवरी में उसे वहां पकड़ा गया। सूचना मिली कि उससे वहां मादक पदार्थ बरामद हुए हैं। तब से उस पर केस चल रहा था।
विज्ञापन

सोमवार रात मुंडाली थाने की पुलिस घर जैद के घर आई थी और नोटिस दिया। परिवार को 15 जनवरी 2025 तक का समय दिया है कि वह इस मामले में पैरवी कर सकते हैं। जैद के पिता जुबेर खेतीबाड़ी करते हैं और उसका एक और भाई भी सऊदी में ही नौकरी करता है। जब से उनके परिवार को मौत की सजा की जानकारी मिली है, वे बेहद परेशान हैं। इस मामले में कैसे पैरवी कर सकते हैं।
विज्ञापन

इस पर मंथन कर रहे हैं। यह मामला अभी सऊदी अरब के आंतरिक मंत्रालय से अनुमोदन की प्रकि्रया में है। एसएसपी डॉ. विपिन ताडा का कहना है कि मुंडाली थाने की पुलिस ने जैद के घर पर नोटिस चस्पा कर दिया है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed