फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Rabupura police reached 'Tandava' director house at Mumbai

मुंबई में तांडव वेब सीरजि के निर्देशक के घर पहुंचकर थमाया नोटिस

Fri, 12 Feb 2021 12:00 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 12 Feb 2021 12:00 AM IST
विज्ञापन
Rabupura police reached 'Tandava' director house at Mumbai
ग्रेटर नोएडा/ रबूपुरा। तांडव वेब सीरीज पर रबूपुरा थाने में 18 जनवरी को दर्ज केस के मामले मेें पुलिस मुंबई पहुंच गई है। पुलिस बृहस्पतिवार को निर्देशक अली अब्बास के घर उन्हें नोटिस देने पहुंची, लेकिन वह नहीं मिले। फोन पर बातचीत में अली ने घर में मौजूद कर्मचारी को नोटिस देने की बात कही। जिसके बाद टीम ने आला अधिकारियों से बात की। अधिकारियों ने अली को ही नोटिस देने के निर्देश दिए। ऐसे में टीम अभी मुंबई में ही रुकी है। वहीं, लेखक गौरव सोलंकी का पता गलत निकला। टीम गौरव सोलंकी का घर तलाश रही है। वेब सीरीज की शूटिंग भी रबूपुरा में हुई थी।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक, रोनिजा गांव निवासी बलवीर आजाद ने दर्ज शिकायत में बताया कि तांडव की शूटिंग गांव निलोनी और उटरावली में हुई है। आरोप है कि फिल्म में दिखाया गया है कि यूपी पुलिस की वर्दी पहने दो कलाकार शराब पी रहे हैं। इस दृश्य में यूपी 112 का वाहन और पुलिस कर्मियों की वर्दी में बैच भी यूपी पुलिस का लगा हुआ है। इससे पुलिस की छवि खराब हो रही है। फिल्म में देश के प्रधानमंत्री का अभिनय चित्रण भी जानबूझकर लोकतांत्रिक व्यवस्था को आघात पहुंचाने के लिए किया गया है। जातिगत और सामुदायिक कथन भी जानबूझकर द्वेष भावना उत्पन्न करने के लिए किए गए हैं। फिल्म में दलित जाति के अपमान वाले दृश्य और संवाद भी हैं। मामले में निर्देशक अली अब्बास, अमेजॉन प्राइम इंडिया की हेड अपर्णा पुरोहित, लेखक हिमांशु कृष्ण मेहरा, गौरव सोलंकी, अभिनेता सैफ अली खान, सुनील ग्रोवर, अभिनेत्री डिंपल कपाड़िया को एससी-एसटी एक्ट आदि धारा में नामजद कराया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed