फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Questions raised again on FD of Rs 50 crore in Murthal University

Noida News: मुरथल विवि में 50 करोड़ की एफडी पर फिर उठे सवाल

Fri, 26 Sep 2025 02:14 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा Updated Fri, 26 Sep 2025 02:14 AM IST
सार

सोनीपत के दीनबंधु छोटू राम विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में एफडी निवेश प्रक्रिया पर छात्र ने सवाल उठाए हैं। छात्र ने आरोप लगाया कि कम ब्याज दर वाले निजी बैंक में एफडी कर विश्वविद्यालय को आर्थिक नुकसान पहुंचाया गया। छात्र ने उच्च स्तरीय जांच की मांग की है।

विज्ञापन
Questions raised again on FD of Rs 50 crore in Murthal University

विस्तार

सोनीपत। मुरथल स्थित दीनबंधु छाेटू राम विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय पर आरोपों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। अगस्त में विवि में विधानसभा कमेटी की बैठक में उठे सवालों के बाद अब मुरथल के एक छात्र ने विश्वविद्यालय की निवेश समिति की ओर से कराए गए 50 करोड़ रुपये के फिक्स डिपॉजिट (एफडी) पर फिर से सवाल उठाए हैं। छात्र ने राज्यपाल व मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर उच्चस्तरीय जांच की मांग की है।
विज्ञापन

छात्र का आरोप है कि एफडी निजी बैंक में 7.20 फीसदी ब्याज दर पर कराई गई जबकि एक सरकारी बैंक ने 7.95 फीसदी ब्याज दर का प्रस्ताव दिया था। छात्र के अनुसार इससे विश्वविद्यालय को ब्याज में कमी के चलते आर्थिक नुकसान झेलना पड़ा।
विज्ञापन

पत्र में छात्र ने दावा किया है कि सामान्यत: एफडी निवेश समिति की बैठक में विचार-विमर्श के बाद कराई जाती है लेकिन इस मामले में बिना बैठक बुलाए ही प्रक्रिया पूरी कर दी गई। छात्र ने कहा कि यदि मामले में संबंधित दस्तावेजों व रिकॉर्ड की जांच करवाई जाए तो स्थिति स्पष्ट हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

छात्र ने कहा कि उन्होंने इस विषय पर कुलपति व अन्य अधिकारियों से संपर्क करने का प्रयास किया लेकिन बात नहीं हो सकी। छात्र ने आरोप लगाया कि उक्त मामले को दबाने की कोशिश की जा रही है। साथ ही छात्र ने उनके कॅरिअर को भी नुकसान पहुंचाने की चिंता जताई। आश्वासन मिलने पर सामने आने की बात कही।

गृह, स्वास्थ्य, शिक्षा मंत्री, मुख्य सचिव को भी भेजा पत्र
छात्र ने मामले में राज्यपाल, मुख्यमंत्री के अलावा गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री, शिक्षा मंत्री, मुख्य सचिव सहित कई उच्च अधिकारियों को भी पत्र भेजकर मामले में पारदर्शी जांच करवाने की मांग की है। उनका कहना है कि छात्र निधि मेहनतकश परिवारों की फीस से बनती है इसलिए इसका उपयोग पूरी पारदर्शिता व छात्रों के हित में होना चाहिए। वहीं इस संबंध में विश्वविद्यालय के कुलपति व रजिस्ट्रार से उनके फोन पर संपर्क कर किया गया तो उन्होंने कॉल नहीं उठाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed