{"_id":"61b24771218d7708837aa55b","slug":"quarantine-37-people-from-abroad-mewat-news-noi620446729","type":"story","status":"publish","title_hn":"विदेशों से आए 37 लोग क्वारंटीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विदेशों से आए 37 लोग क्वारंटीन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नूंह। जिले में विदेशों से आने वाले लोगों का सिलसिला जारी है। अभी तक नूंह जिले में अफ्रीका, सऊदी अरब, कीनिया, इटली, अमेरिका, रूस सहित अन्य देशों से कुल 37 लोग लौटे हैं। इन सभी की स्वास्थ्य विभाग ने आरटीपीसीआर जांच कराई है। जिनमें से अभी तीन लोगों की रिपोर्ट आना बाकी है। इन सभी लोगों को स्वास्थ्य विभाग ने 14 दिनों के लिए होम क्वारिंटन किया हुआ है। स्वास्थ्य विभाग इस बार किसी प्रकार की लापरवाही बरतना नहीं चाहता। जिले में विदेशों से आने वाले सभी लोगों की जांच नलहड मेडिकल कॉलेज में कराई जा रही है। कई लोगों की रिपोर्ट आज आने वाली है। बता दें ओमिक्रॉन वैरिएंट दुनिया के कई देशों के साथ भारत के कर्नाटक, गुजरात व महाराष्ट्र सहित कई राज्यों में फैल चुका है। इसलिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा अफ्रीका व अरब सहित अन्य देशों से आने वालों पर विशेष निगरानी रख रहा है।
जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर करवाई जाती है जिनोम सीक्वेंसिंग जांच
विदेश से आने वाले किसी व्यक्ति की जांच रिपोर्ट यदि पॉजिटिव आती है तो उनकी जिनोम सीक्वेंसिंग जांच करवाई जाती है। ऐसे लोगों के सैंपल को नल्हड मेडिकल कॅालेज से जांच के लिए पीजीआई रोहतक भेजा जाता है। इस जांच से यह पता किया जाता है कि कौन से वायरस से पीड़ित ग्रसित है। ऐसे में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने कहा कि विदेश से आए लोगों को 14 दिनों तक घरों से बाहर न निकलने दें।
जिले में 28 नवंबर के बाद से अभी तक कुल 37 व्यक्ति विदेशों से आए हैं। इन सभी की आरटीपीसीआर जांच कर 14 दिन के लिए होम क्वारिंटन कर दिया है। 33 की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है। 3 लोगों की जांच रिपोर्ट अभी आने वाली है।
विज्ञापन
- डॉ. विक्रम सिंह, जिला मलेरिया अधिकारी नूंह