{"_id":"5f4d395c8ebc3e2a98089f3e","slug":"quaranteen-area-can-be-made-at-metro-station-noida-news-noi5332204112","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेट्रो स्टेशनों पर बनाया जा सकता है क्वारंटीन क्षेत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेट्रो स्टेशनों पर बनाया जा सकता है क्वारंटीन क्षेत्र
विज्ञापन

नोएडा। आगामी 7 सितंबर से मेट्रो सेवाएं शुरू होने वाली हैं। मेट्रो प्रबंधन तैयारियों में जुटा है। कोरोना से बचाव प्रबंधन की पहली प्राथमिकता है। ऐसे में मेट्रो स्टेशनों पर क्वारंटीन क्षेत्र बनाने पर विचार चल रहा है। ताकि कोरोना संदिग्ध मिलने पर उन्हें वहां रखा जा सके। केंद्र सरकार की ओर से शुरुआती गाइडलाइंस जारी की गई है। हालांकि, यह दो माह पुरानी है। इसमें भी फेरबदल संभव है। जबकि एनएमआरसी पुरानी गाइडलाइंस के तहत भी तैयारी कर रहा है। सबसे अहम क्वारंटीन क्षेत्र बनाना है। यह केबिन से लेकर बड़े क्षेत्र में हो सकता है। प्रबंधन का कहना है कि दो दिनों में बैठक होने वाली है। तभी कार्ययोजना का ब्योरा पता चलेगा। उसी के मुताबिक सेवा का संचालन किया जाएगा।
अस्पताल में कराएंगे भर्ती
यात्रा के दौरान कोरोना संदिग्ध मिलने पर उन्हें यहां रखा जाएगा। फिर नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराने की व्यवस्था की जाएगी। ऐसे में अस्पतालों की सूची पहले से तैयार रखनी होगी।
आरोग्य सेतु एप के साथ क्यूआर कोड टिकट जुड़ेंगे
कुछ मेट्रो कॉरिडोर पर आरोग्य सेतु एप के साथ क्यूआर कोड टिकटों को जोड़ने की तैयारी है। आरोग्य सेतु एप में सेफ मोड दिखने पर ही क्यूआर कोड टिकटें मिल पाएंगी। हालांकि, इस पर अभी अंतिम निर्णय लेना बाकी है।