फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Purvanchal residents race to return home on Chhath festival

Noida News: छठ पर्व पर पूर्वांचल वासियों की घर जाने की होड़

Wed, 22 Oct 2025 12:46 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा Updated Wed, 22 Oct 2025 12:46 AM IST
विज्ञापन
Purvanchal residents race to return home on Chhath festival
बहादुरगढ़। छठ पूजा के लिए बिहार जाने वाले लोगों की भीड़ बस, मेट्रो और रेलवे स्टेशन पर बढ़नी शुरू हो गई है। बहादुरगढ़ में काम करने वाले वर्कर व उनके परिवार अपने घर बिहार जा रहे हैं। यहां के टीकरी बाॅर्डर, एमआईई, पुराना बस स्टैंड, देवीलाल पार्क, जाखौदा, रोहद आदि स्थानों पर बने टूर-ट्रेवलर के कार्यालयों पर पिछले दो-तीन दिन से पूर्वांचलवासियों की भीड़ जुट रही है।
विज्ञापन

बहादुरगढ़ औद्योगिक हब है। यहां की फैक्ट्रियों में बिहार, उत्तर प्रदेश, झारखंड और मध्य प्रदेश के अलावा अन्य स्थानों के लोग काम करते हैं। दिवाली के बाद छठ पर्व पर लोगों की बिहार जाने की संख्या बढ़ गई है। जैसे-जैसे छठ पर्व नजदीक आ रहा है हर रोज टूर-ट्रेवलर वाले 200 से 500 रुपये किराया बढ़ा रहे हैं।
विज्ञापन

साधन की कमी और महंगा किराया से पूर्वांचलवासी काफी परेशान हैं। सुनील दूबे, अनिल मिश्रा, राजू त्यागी व पुंकेश साहनी ने बताया कि वे सुबह से ही बस का इंतजार कर रहे हैं। सुबह 11 बजे का समय दिया था। दोपहर के एक बज गए, लेकिन अब तक बस नहीं आई। ऐसे में वे समय पर नहीं पहुंच पाएंगे। उधर, टूर-ट्रेवलर कार्यालय में बैठे कर्मचारी ने बताया कि बस की सीट भरने के बाद रवाना कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

बहादुरगढ़ में 7-8 हजार फैक्ट्रियां हैं। यहां पर देश का सबसे बड़ा फुटवियर पार्क है। फुटवियर की भी 2 से ढाई हजार फैक्ट्रियां हैं। यहां प्रत्यक्ष व अप्रत्यक्ष रूप से 2 लाख से अधिक श्रमिक काम करते हैं। अधिकांश वर्कर पूर्वांचल के रहने वाले हैं। ऐसे में यात्रियों की संख्या बढ़ना तय है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed