फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Punjab government responsible for increase in pollution in Delhi: BJP

दिल्ली में प्रदूषण बढ़ने के लिए पंजाब सरकार जिम्मेदार : भाजपा

Wed, 23 Oct 2024 07:10 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 23 Oct 2024 07:10 PM IST
विज्ञापन
Punjab government responsible for increase in pollution in Delhi: BJP
वीरेंद्र सचदेवा ने कहा -दिल्ली की जनता को गुमराह करने कर रहे गोपाल राय
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

नई दिल्ली। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने पराली जलने से पैदा होने वाले प्रदूषण के आंकड़ों और वास्तविकता को लेकर आम आदमी पार्टी की पंजाब सरकार को जिम्मेदार ठहराया है। उन्होंने इस मामले में दिल्ली की जनता को गुमराह करने का आरोप लगाते हुए मंत्री गोपाल राय के इस्तीफे की मांग की है।

बुधवार को सचदेवा ने कहा कि गोपाल राय 10 वर्षों से मंत्री हैं और कई वर्षों से पर्यावरण जैसे महत्वपूर्ण विभाग को संभाल रहे हैं। इसके बावजूद दिल्ली वासियों के स्वास्थ्य की परवाह करने की जगह वे पंजाब सरकार के राजनीतिक हितों की रक्षा में लगे हुए हैं। लिहाजा, अब समय आ गया है कि या तो वे पंजाब सरकार पर सख्त कार्रवाई की मांग करें या फिर इस्तीफा दें। गोपाल राय हरियाणा, उत्तर प्रदेश और राजस्थान पर दोष डालकर दिल्ली को गैस चैंबर बनाने की जिम्मेदारी से बचने की कोशिश कर रहे हैं। वास्तविक दोषी पंजाब सरकार है, जो पराली जलाने पर रोक नहीं लगा पा रही है। 22 अक्तूबर को पंजाब में 71 नई घटनाएं दर्ज की गईं, जबकि हरियाणा में 10 और यूपी में 17 नई घटनाएं हुईं। इस सीजन में 15 सितंबर 2024 से 22 अक्तूबर तक पंजाब में 1581, हरियाणा में 665 व यूपी में 740 घटनाएं हुई हैं। यहां तक कि दिल्ली में भी 11 घटनाएं सामने आई हैं, जो गोपाल राय के दावों के विपरीत हैं। लिहाजा, आंकड़े यह साबित करते हैं कि पराली जलाने के मामले में पंजाब सबसे बड़ा जिम्मेदार है, क्योंकि अकेले पंजाब में हरियाणा और यूपी से अधिक घटनाएं दर्ज की गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article