फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Punishment to the accused, victims of bike boat want money back soon

आरोपियों को सजा, जल्द पैसा वापस चाहते हैं बाइक बोट के पीड़ित

Mon, 23 May 2022 01:27 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 23 May 2022 01:27 AM IST
विज्ञापन
Punishment to the accused, victims of bike boat want money back soon
ग्रेटर नोएडा। बाइक बोट फर्जीवाड़े के मामलों की एक साथ सुनवाई के लिए सुप्रीम कोर्ट से आदेश के बाद निवेशक और पीड़ित अधिवक्ताओं से सलाह लेने में जुटे हैं। वहीं, कुछ पीड़ितों का कहना है कि केस की सुनवाई कहीं भी हो वे आरोपियों को जल्द से जल्द दिलाना सजा चाहते हैं। साथ ही, पीड़ितों को जल्द रुपये वापस कराने की प्रक्रिया शुरू की जानी चाहिए।
विज्ञापन

बाइक बोर्ट फर्जीवाडे़ में लाखों लोगों को ठगने वाले आरोपियों के खिलाफ दादरी कोतवाली में सबसे पहली एफआईआर दर्ज कराने वालेे जयपुर निवासी सुनील मीणा का कहना है कि लगभग दो साल पहले पुलिस कोर्ट में आरोपियों के खिलाफ आरोपपत्र दाखिल कर चुकी है, लेकिन अभी तक केस चार्ज आदि की कार्यवाही नहीं हुई है। वे चाहते हैं कि आरोपियों के खिलाफ केस किसी भी अदालत में चले, लेकिन उन्हें न्याय जल्द से जल्द मिलना चाहिए। पीड़ित इस मामले में लंबे समय से न्याय की लड़ाई लड़ रहे हैं। वहीं, 1 जून 2019 में आरोपियों को सजा दिलाने व पीड़ितों को न्याय दिलाने के लिए बाइक बोट के मुख्य दफ्तर पर धरना दे रहे मुन्ना बालियान का कहना है कि वे और अन्य निवेशक आरोपियों के खिलाफ जल्द से जल्द सजा चाहते हैैं। केस में तेजी से सुनवाई की व्यवस्था की जानी चाहिए, ताकि पीड़ितों को जल्द न्याय मिले और आरोपियों द्वारा हड़पी गई रकम को वापस दिलाने की प्रक्रिया शुरू की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed