फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   public toilet will be constructed in all villages of the district

जिले में हर गांव में बनेंगे सार्वजनिक शौचालय

Tue, 23 Feb 2021 10:35 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 23 Feb 2021 10:35 PM IST
विज्ञापन
public toilet will be constructed in all  villages of the district
public toilet will be constructed in all villages of the district
नूंह। स्वच्छ भारत मिशन के तहत ग्रामीण क्षेत्रों में स्वच्छता अभियान को मजबूती देने के लिए प्रत्येक गांवों में सार्वजनिक शौचालयों का निर्माण किया जा रहा है। अब तक जिले के 44 गांवों में शौचालयों का निर्माण किया जा चुका है और 121 गांवों में शौचालयों का निर्माण कार्य प्रगति पर है।
विज्ञापन

उपायुक्त धीरेंद्र खड़गटा ने बताया कि स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण अभियान को जन-जन तक पहुंचाने के लिए सरकार द्वारा अनेक प्रकार की योजनाएं चलाई जा रही हैं। जिले के गांवों में भी सार्वजनिक शौचालयों का निर्माण इन्हीं योजनाओं से करवाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि जिले में अब तक 44 गांवों में सार्वजनिक शौचालयों का निर्माण हो चुका है। इस पर करीब 85 लाख 80 हजार रुपये की धनराशि खर्च हुई। इसी प्रकार 121 गांवों में शौचालयों का निर्माण कार्य प्रगति पर है। इनके निर्माण पर 2 करोड़ 54 लाख 41 हजार रुपये की धनराशि खर्च होगी। उन्होंने बताया कि इन सार्वजनिक शौचालयों के संचालन की जिम्मेदारी संबंधित ग्राम पंचायतों की होगी, ताकि इनकी साफ-सफाई होती रहे। उपायुक्त ने बताया कि गांवों में सार्वजनिक शौचालयों के निर्माण होने से गांव में होने वाले सामूहिक कार्यक्रमों, बाहर से आने वाली लेबर और फेरी वालों के अलावा अन्य लोगों को शौच के लिए बाहर नहीं जाना पड़ेगा। जन-जन को स्वच्छता की मुहिम से जोड़ने में सार्वजनिक शौचालयों का निर्माण अहम भूमिका निभाएगा। उन्होंने बताया कि स्वच्छ भारत मिशन के सपने को साकार करने में हर व्यक्ति को अपना योगदान देना होगा। इसके लिए जरूरी है कि वे अपने घर और आसपास साफ-सफाई रखे और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करें। उन्होंने बताया कि जिले के लोग स्वच्छता के प्रति जागरूक हैं और इसी का परिणाम था कि वर्ष 2018 में जिला खुले में शौच मुक्त हो गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed