फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Public dialogue is the soul of good governance: Rekha Gupta

जनसंवाद ही सुशासन की आत्मा : रेखा गुप्ता

Wed, 12 Nov 2025 07:17 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 12 Nov 2025 07:17 PM IST
विज्ञापन
Public dialogue is the soul of good governance: Rekha Gupta
मुख्यमंत्री ने सुनीं जन समस्याएं, अधिकारियों को तेज कार्रवाई के निर्देश
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बुधवार को कहा कि जनसंवाद सुशासन की आत्मा है। जनता से जुड़ना, उनकी बातें सुनना और समाधान देना सही मायने में लोकतंत्र की पहचान है। बुधवार को उन्होंने जनसेवा सदन में जनसुनवाई की। दिल्ली के विभिन्न इलाकों से आए नागरिकों से सीधे संवाद किया। सभी शिकायतों और सुझावों को गंभीरता से सुना व संबंधित विभागों के अधिकारियों को तुरंत कार्रवाई के निर्देश दिए।


मुख्यमंत्री ने कहा कि जनता की समस्याओं का समय से समाधान करना दिल्ली सरकार की प्राथमिकता है। अधिकारियों से कहा कि वे हर शिकायत को संवेदनशीलता और तत्परता से निपटाएं ताकि नागरिकों को उनके अधिकारों और सरकारी सेवाओं का लाभ समय पर मिल सके। मुख्यमंत्री ने शिकायतकर्ताओं से बातचीत के बाद कई मामलों में मौके पर ही निर्देश जारी किए। उन्होंने कहा कि सरकार की कोशिश है कि शासन और जनता के बीच की दूरी खत्म हो और हर नागरिक को यह भरोसा रहे कि उसकी बात सीधे सरकार तक पहुंचती है। मुख्यमंत्री ने बताया कि जनसेवा सदन में आयोजित यह जनसुनवाई कार्यक्रम दिल्ली सरकार की जनसहभागिता और पारदर्शी शासन नीति का अहम हिस्सा है। इस पहल से सरकार न केवल लोगों की बात सुन रही है बल्कि उनके द्वार तक पहुंचकर स्थायी समाधान का संकल्प भी ले रही है। सुशासन तभी संभव है, जब सरकार और जनता के बीच संवाद मजबूत हो। यही संवाद लोकतंत्र को जीवंत और जवाबदेह बनाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article