फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Public agitation for Metro intensifies, residents mobilise support door-to-door

Noida News: मेट्रो के लिए जनआंदोलन तेज, डोर-टू-डोर समर्थन जुटा रहे निवासी

Wed, 22 Apr 2026 09:47 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 22 Apr 2026 09:47 PM IST
विज्ञापन
Public agitation for Metro intensifies, residents mobilise support door-to-door
- जंतर-मंतर प्रदर्शन की तैयारी अंतिम चरण में, महिलाओं के नेतृत्व में उठेगी आवाज
विज्ञापन


माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। ग्रेनो वेस्ट में मेट्रो कनेक्टिविटी की मांग को लेकर निवासियों का आंदोलन तेज हो गया है। 26 अप्रैल को दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रस्तावित प्रदर्शन के लिए एओए पदाधिकारी डोर-टू-डोर जाकर लोगों से समर्थन जुटा रहे हैं। रविवार को होने वाले इस प्रदर्शन में बड़ी संख्या में लोगों के शामिल होने की तैयारी है। नेफोवा संगठन के अनुसार, करीब एक हजार से अधिक लोग सुबह आठ बजे दिल्ली के लिए कूच करेंगे। इसके लिए दो बसों के साथ निजी वाहनों की भी व्यवस्था की गई है। खास बात यह है कि इस बार आंदोलन की कमान महिलाओं ने संभाली है। महासचिव श्वेता भारती ने कहा कि 200 से अधिक महिलाएं दिल्ली में होंगी और महिला शक्ति इस अभियान का नेतृत्व करेगी। महिलाएं किसी से भी कमजोर नहीं है, मेट्रो उनका हक है। नेफोवा अध्यक्ष अभिषेक कुमार ने कहा कि 100 से अधिक सोसाइटियों के लोग इस आंदोलन में भाग लेंगे। उन्होंने कहा कि यदि अब भी आवाज नहीं उठाई गई, तो मेट्रो की मांग अधूरी रह सकती है। पिछले सप्ताह मेट्रो पिलर खींचने का सांकेतिक प्रदर्शन को मिले समर्थन ने निवासियों का उत्साह बढ़ाया है। इस प्रदर्शन ने यह स्पष्ट कर दिया है कि अब ग्रेटर नोएडा वेस्ट के लोग अपने अधिकारों के लिए संगठित होकर आवाज उठाने के लिए पूरी तरह तैयार है। वहीं दीपांकर ने कहा कि अब अपने हक की लड़ाई के लिए लोग उतरेंगे।

क्या बोले लोग-
सड़कों पर जाम रहता है, इसलिए ज्यादा से ज्यादा लोगों को प्रदर्शन में जोड़ने के लिए संपर्क किया जा रहा है। – अंनत चौधरी, सचिव कासा ग्रींस एक
निजी वाहन ही एकमात्र विकल्प है, हर साल मेट्रो की उम्मीद रहती है लेकिन अब तक कुछ नहीं बदला। – मुत्युंजय शर्मा, कोषाध्यक्ष आम्रपाली रिवर व्यू
ग्रेनो वेस्ट में मेट्रो अभी भी सपना है, सबसे ज्यादा परेशानी महिलाओं को हो रही है। – सरस्वती रॉय, गैलेक्सी नार्थ एवेन्यू सोसाइटी
5 लाख से ज्यादा आबादी के बावजूद जाम के कारण लोगों को रोज 2-3 घंटे की देरी झेलनी पड़ती है। – चंदन सिन्हा, अजनारा होम्स,एओए अध्यक्ष
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed