फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   PTMs will be held in four phases; schools will receive 250 for each meeting.

Noida News: चार चरणों में होगी पीटीएम, हर बैठक के लिए स्कूलों को मिलेंगे 250 रुपये

Mon, 31 Aug 2026 06:02 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 31 Aug 2026 06:02 PM IST
विज्ञापन
PTMs will be held in four phases; schools will receive 250 for each meeting.
-अभिभावकों से बच्चों की पढ़ाई, उपस्थिति और प्रगति पर होगा संवाद, प्रेरणा पोर्टल पर देनी होगी रिपोर्ट
विज्ञापन

फोटो-
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। जनपद के चारों ब्लॉक में संचालित परिषदीय स्कूलों और कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयों में अभिभावक-शिक्षक बैठक (पीटीएम) चार चरणों में आयोजित की जाएगी। प्रत्येक स्कूल को प्रति बैठक 250 रुपये की धनराशि उपलब्ध कराई गई है। पहली पीटीएम अगस्त 2026 के तीसरे सप्ताह में ‘सब पढ़ें, सब बढ़ें’ थीम पर कराई जा चुकी है। दूसरी पीटीएम अक्टूबर में ‘आज की उपस्थिति, कल की प्रगति’, तीसरी दिसंबर में ‘शिक्षा का सफर, परिवार के संग’ और चौथी फरवरी 2027 में ‘मेरा विद्यालय, मेरी जिम्मेदारी’ थीम पर होगी।
बीएसए राहुल पंवार ने बताया कि पीटीएम को केवल औपचारिकता तक सीमित नहीं रखा जाएगा। निर्धारित विषयों के अनुसार अभिभावकों और शिक्षकों के बीच उद्देश्यपूर्ण संवाद होगा। बैठक से पहले प्रधानाध्यापक निमंत्रण कार्ड, पोस्टर, लिखित संदेश, व्हाट्सऐप और फोन के माध्यम से अभिभावकों को सूचना देंगे। लगातार अनुपस्थित बच्चों की सूची तैयार कर उनके अभिभावकों की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए विशेष प्रयास किए जाएंगे। जरूरत पड़ने पर गृह-संपर्क भी किया जाएगा।
विज्ञापन

परिणाम और उपस्थिति पर चर्चा होगी-
पीटीएम में बच्चों की शैक्षिक प्रगति, अधिगम स्तर, मूल्यांकन परिणाम और उपस्थिति पर चर्चा होगी। कमजोर प्रदर्शन करने वाले बच्चों के लिए सुधार की कार्ययोजना बनाई जाएगी। अभिभावकों को डीबीटी, निपुण भारत मिशन और दीक्षा एप की जानकारी भी दी जाएगी। पीटीएम की तिथि, उपस्थिति, चर्चा के बिंदु, निर्णय और फोटो-वीडियो की प्रेरणा पोर्टल पर ऑनलाइन रिपोर्टिंग अनिवार्य होगी। जिला और ब्लॉक स्तरीय अधिकारी बैठकों की निगरानी करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed