{"_id":"68e8019b0ccb54b81a0f2434","slug":"provide-free-advocates-to-prisoners-in-sub-jail-pathankot-na-news-c-61-1-kot1001-103289-2025-10-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: सब जेल पठानकोट में कैदियों को निशुल्क एडवोकेट मुहैया करवाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: सब जेल पठानकोट में कैदियों को निशुल्क एडवोकेट मुहैया करवाए
Fri, 10 Oct 2025 12:10 AM IST
नोएडा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
Updated Fri, 10 Oct 2025 12:10 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
पठानकोट। जिला कानूनी सेवाएं अथारिटी पठानकोट के चेयरमैन कम जिला एंड सेशन जज जतिंदर पाल सिंह खुर्मी ने सब जेल पठानकोट का निरीक्षण किया। वहीं, कैदियों की समस्याओं को भी सुना।
सेशन जज ने कैदियों की बैरकों की जांच की। जिन हवालातियों के पास एडवोकेट नहीं थे उन्हें जिला कानूनी सेवा अथाॅरिटी द्वारा निशुल्क वकील मुहैया करवाए गए। जज जतिंदर पाल ने कहा कि नेशनल लीगल सर्विस अथारिटी के निर्देशों अनुसार प्रत्येक कैदी और हवालाती को निशुल्क कानूनी सहायता का अधिकार है। इसके मद्देनजर उनकी ओर से सब जेल पठानकोट का निरीक्षण किया गया ताकि प्रत्येक कैदी और हवालाती इंसाफ से वंचित न रह सके। इस मौके सीजेएम रूपिंदर सिंह, जेल सुपरिटेंडेंट हिमांशु गोयल मौजूद थे।