फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Protests against installation of smart meters continued for the second day

Noida News: स्मार्ट मीटर लगाने पर दूसरे दिन भी विरोध

Wed, 19 Nov 2025 02:19 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा Updated Wed, 19 Nov 2025 02:19 AM IST
विज्ञापन
Protests against installation of smart meters continued for the second day
प्रतीकात्मक।
कालाढूंगी। नगर पंचायत क्षेत्र में स्मार्ट मीटर लगाए जाने के कार्य को दूसरे दिन भी बिजली विभाग के कर्मचारियों को भारी विरोध का सामना करना पड़ा। कर्मचारी पूरे दिन में केवल 55 स्मार्ट मीटर ही लगा सके। ग्रामीणों के बढ़ते आक्रोश को देखते हुए विभाग को मंगलवार को भी पुलिस की सहायता लेनी पड़ी।
विज्ञापन



सुबह जब बिजली विभाग की टीम वार्ड नंबर एक स्थित पीडब्ल्यूडी के पास कॉलोनी में मीटर लगाने पहुंची तो महिलाओं ने विरोध शुरू कर दिया। महिलाओं और बिजली कर्मियों के बीच लंबे समय तक बहस चली। कुछ महिलाएं समझाने पर मीटर लगाने को राजी हुईं, जबकि कुछ ने पहले स्मार्ट मीटरों को लेकर फैल रही भ्रांतियों को दूर करने की मांग रखी। जिला पंचायत सदस्य अर्नभ कंबोज और वार्ड नंबर एक के सभासद रोहित बुढलाकोटी ने आक्रोशित महिलाओं को शांत कराने का प्रयास किया। उन्होंने बिजली विभाग के कर्मचारियों से उपभोक्ताओं की शंकाएं दूर करने के लिए बैठक करने को कहा। गजराज वर्मा, कुंदन लाल, सुनील मोदी, संजय कांडपाल, विकास सिंह आदि का कहना था कि बिजली कर्मचारी बिना पूर्व सूचना के जबरन मीटर बदल रहे हैं, जो ठीक नहीं है। उनका आरोप था कि कई घर बंद होने पर बाहर लगे मीटरों को भी बदला जा रहा है, जिससे उपभोक्ताओं में अविश्वास पैदा हो रहा है।
विज्ञापन


क्षेत्र के समस्त व्यापारियों व बिजली कर्मियों की बैठक कर स्मार्ट मीटर के बाबत फैली भ्रांतियां दूर करने के बाद मीटर लगाने की अनुमति दी जाएगी। राकेश गोयल, अध्यक्ष व्यापार मंडल, कालाढूंगी
विज्ञापन
विज्ञापन


मंगलवार को स्मार्ट मीटर लगाने के दौरान उपभोक्ताओं ने कुछ विरोध किया, इसके बाद 55 मीटर लगाए गए। - दीपक पाठक, एसडीओ विद्युत विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed