फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Protest over AOA elections at Sikka Karmic Greens; questions raised about the process.

Noida News: सिक्का कर्मिक ग्रीन्स में एओए चुनाव को लेकर विरोध, प्रक्रिया पर उठे सवाल

Fri, 11 Sep 2026 08:27 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 11 Sep 2026 08:27 PM IST
विज्ञापन
Protest over AOA elections at Sikka Karmic Greens; questions raised about the process.
- एसकेएस एक्टिव टीम ने चुनाव रोकने की मांग की, करीब 300 सदस्य प्रक्रिया में शामिल
विज्ञापन

नोएडा (संवाद)। सेक्टर-78 स्थित सिक्का कर्मिक ग्रीन्स सोसाइटी में तीन साल बाद होने जा रहे एओए चुनाव को लेकर विवाद बढ़ गया है। एसकेएस एक्टिव टीम से जुड़े निवासियों ने चुनाव प्रक्रिया पर सवाल उठाते हुए इसे नियम विरुद्ध बताया है। उनका आरोप है कि बिल्डर पर नोएडा प्राधिकरण का 100 करोड़ रुपये से अधिक बकाया है और सोसाइटी को अब तक ओसी-सीसी नहीं मिली है। करीब 30 से 40 करोड़ रुपये के विकास कार्य भी अधूरे हैं। निवासियों के मुताबिक, उप निबंधक, गाजियाबाद ने 23 जुलाई के पत्र में ओसी-सीसी, कोरम और सुविधाओं से जुड़े मुद्दों का निस्तारण कर निष्पक्ष चुनाव कराने के निर्देश दिए थे। आरोप है कि समाधान से पहले ही चुनाव प्रक्रिया आगे बढ़ाई जा रही है। हालांकि करीब 300 सदस्य चुनाव में शामिल हो चुके हैं। टीम ने चुनाव रोकने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed