{"_id":"5dd9907d8ebc3e549f348ead","slug":"protest-of-npcl-workers-has-closed-noida-news-noi474777069","type":"story","status":"publish","title_hn":"विद्युत निगम के अधिकारी-कर्मचारियों का धरना समाप्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विद्युत निगम के अधिकारी-कर्मचारियों का धरना समाप्त
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विद्युत निगम के अधिकारी-कर्मचारियों का धरना समाप्त
नोएडा। विद्युत निगम में पीएफ घोटाले के विरोध में चल रहा धरना-प्रदर्शन समाप्त हो गया है। ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा ने निगम के अधिकारियों और कर्मचारियों को आश्वासन दिया है कि जब वह मंत्री हैं, तब तक उनके पैसे को डूबने नहीं दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि पीएफ के पैसे चुकाने के लिए निगम को ऋण दिया जाएगा और वही उसे चुकाएगा। इसका असर अधिकारी-कर्मचारियों पर नहीं पडे़गा। इस कारण अफसरों ने 27 और 28 को होने वाले प्रदर्शन व कार्य बहिष्कार के निर्णय को भी वापस ले लिया है।
जिले में पिछले 19 दिनों से संयुक्त संघर्ष समिति के नेतृत्व में विद्युत निगम के अधिकारी-कर्मचारियों का धरना-प्रदर्शन चल रहा था। रोजाना अधिकारी-कर्मचारी सेक्टर-16 स्थित मुख्य अभियंता कार्यालय परिसर में धरना-प्रदर्शन कर रहे थे। अधिकारियों का आरोप है कि निगम के 2600 करोड़ रुपये डूब गए हैं। इसके विरोध में समिति ने 27 नवंबर को विशाल जूलुस निकालने और 28 नवंबर को कार्य बहिष्कार करने की चेतावनी दी थी। लेकिन, शनिवार को लखनऊ में समिति के पदाधिकारियों से ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा और पावर कॉरपोरेशन के अधिकारियों ने बैठक की। इसमें ऊर्जा मंत्री ने आश्वासन दिया कि वह जब तक मंत्री हैं, तब तक पैसे को डूबने नहीं देंगे। वहीं, अधिकारियों ने बताया कि कंपनियों को पीएफ के पैसे चुकाने के लिए सरकार लोन देगी। इसका असर अधिकारी-कर्मचारियों पर नहीं पडे़गा और कंपनी अपने लाभ से ही लोन चुकाएगी। इसके बाद संघर्ष समिति ने आगामी प्रदर्शन और कार्य बहिष्कार को स्थगित कर दिया है।
600 बकायेदारों के काटे कनेक्शन
नोएडा। विद्युत निगम ने शनिवार को जिलेभर में बकायेदारों के खिलाफ अभियान चलाया। इसके तहत कुल 600 बकायेदारों के बिजली कनेक्शन काटे गए। वहीं, करीब 500 बकायेदारों ने बिल भी जमा कर दिया है। अफसरों ने बताया कि पिछले अभियान में सबसे फिसड्डी रहे ग्रेटर नोएडा डिवीजन ने 150 बकायेदारों के खिलाफ कार्रवाई की है। इन उपभोक्ताओं पर विभाग का 24 लाख रुपये का बिल बकाया है। इस बार सबसे कम कार्रवाई करने में डिवीजन प्रथम रहा। यहां केवल 42 उपभोक्ताओं के ही कनेक्शन काटे जा सके। ब्यूरो
विज्ञापन
प्रीपेड मीटर नोएडा में हो सकेंगे रिचार्ज
नोएडा। शहर के सेक्टर-25 स्थित डिवीजन प्रथम, सेक्टर-18 स्थित डिवीजन दो और सेक्टर-20 स्थित डिवीजन पांच कार्यालयों में लोग अपने प्रीपेड मीटर को रिचार्ज करवा सकेंगे। इसके लिए सुबह 10 बजे से शात 5 बजे तक का समय निर्धारित किया गया है। इन सभी काउंटर पर केेवल प्रीपेड मीटर ही रिचार्ज किए जाएंगे। मुख्य अभियंता वीएन सिंह ने बताया कि शहर में करीब बीस हजार प्रीपेड मीटर के उपभोक्ताओं को इससे लाभ मिलेगा। ब्यूरो