{"_id":"5efa26158ebc3ea07017f2d2","slug":"protest-of-congressies-noida-news-noi520224138","type":"story","status":"publish","title_hn":"केंद्र और प्रदेश सरकार की नीतियों के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केंद्र और प्रदेश सरकार की नीतियों के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन
विज्ञापन

नूंह। नूंह के कांग्रेस मुख्यालय पर सोमवार को कांग्रेसियों ने केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकार के खिलाफ विभिन्न मुद्दों को लेकर निशाना साधा। इस दौरान जिले की तीनों विधानसभा के कांग्रेसी विधायकों ने जिला सचिवालय तक पैदल मार्च किया। वहीं उपायुक्त पंकज कुमार के माध्यम से पेट्रोल डीजल के बढ़ते दामों के खिलाफ राष्ट्रपति को ज्ञापन सौंपा।
कांग्रेस विधायक दल के उपनेता व नूंह विधायक आफताब अहमद ने कहा कि आज देश-दुनिया कोरोना से जूझ रही है। ऐसे में केंद्र और प्रदेश में भाजपा सरकार किसान व आम आदमी को लूटने का काम कर रही है। एक तरफ टिड्डी दल है तो दूसरी तरफ उससे भी नुकसान दायक भाजपा का दल है। एक दल फसल खा रहा है, दूसरा दल किसान को ही खा रहा है। भाजपा का वादा था कि 2022 तक किसान की आय को दोगुना करेगी, लेकिन किसानों को परेशान किया जा रहा है। अभी तक सभी कोरोना से लड़ रहे थे, अब भाजपा सरकार से भी आर-पार की लड़ाई लड़नी है। बढ़े हुए तेल के दामों को कभी बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। जरूरत पड़ेगी तो आंदोलन भी करेंगे।
पुन्हाना विधायक मोहम्मद इलियास व फिरोजपुर झिरका के विधायक मामन खान ने कहा कि तेल के दामों का सीधा कनेक्शन महंगाई से है। अगर तेल के दाम बढ़ेंगे, तो ट्रांसपोर्ट किराया, परिवहन, उत्पादन सब महंगा हो जाएगा। इससे हर चीज के दाम बढ़ेंगे। महामारी और मंदी के दौर में सरकार लोगों को राहत देने की बजाए महंगाई की मार मारने में लगी हुई है। इस मौके पर पीसीसी सदस्य महताब अहमद, इब्राहिम, मुबीन तेड, तैय्यब खेड़ला, नसीम बांधौली, मदन तंवर आदि मौजूद रहे।