फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   protest of congress for hatras daughter

राहुल व प्रियंका से अभद्रता करने वालों पर कार्रवाई की मांग

Sat, 03 Oct 2020 01:18 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 03 Oct 2020 01:18 AM IST
विज्ञापन
protest of congress for hatras daughter
कांग्रेसियों का प्रदर्शन, सपा और आप का सत्याग्रह
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा। गांधी जयंती पर प्रदेश सरकार की जनविरोधी नीतियों, महिलाओं की सुरक्षा और हाथरस घटना के विरोध में सपा, आप और कांग्रेस ने विरोध जताया। वहीं, कांग्रेसियों ने राहुल गांधी व प्रियंका गांधी के साथ बृहस्पतिवार को अभद्रता करने वाले पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। कांग्रेस ने दादरी, बिसरख, जेवर और दनकौर ब्लॉक में किसान विरोधी कृषि कानून व महिलाओं के साथ हो रहे अपराध के खिलाफ प्रदर्शन किया। साथ ही सीएम योगी के इस्तीफे की मांग की गई। पूर्व जिला अध्यक्ष डा. महेंद्र नागर व सेवादल के राष्ट्रीय महासचिव अशोक पंडित के नेतृत्व में धरना किया गया। इस मौके पर संजीव वत्स, एचएल सिंह, चंद्रमल, चरण सिंह, मनोज कुमार शर्मा मौजूद रहे।
उधर, सपाइयों ने कलेक्ट्रेट परिसर में भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ मौन सत्याग्रह किया। सपा जिलाध्यक्ष वीर सिंह यादव ने कहा कि यह सत्याग्रह सत्तारूढ़ द्वारा किसान, मजदूर, व्यापारी, नौजवान, अधिवक्ता व विपक्षी दलों के नेताओं का दमन और शोषण के विरोध में है। इस मौके पर श्याम सिंह भाटी, पूर्व जिलाध्यक्ष फकीर चंद नागर, नरेंद्र नागर, कृशांत भाटी मौजूद रहे।
विज्ञापन

वहीं, गांधी जयंती पर आम आदमी पार्टी ने नोएडा में सिटी मजिस्ट्रेट कार्यालय में अध्यक्ष मुकुल त्यागी, दादरी तहसील में प्रभारी हरदीप भाटी व जेवर तहसील में अध्यक्ष अनीता चौधरी के नेतृत्व में सांकेतिक उपवास रखकर विरोध जताया। जिलाध्यक्ष भूपेंद्र जादौन ने कहा कि योगी सरकार बहन-बेटियों को सुरक्षा देने में पूर्णतया असफल है। प्रवक्ता संजीव निगम, प्रशांत रावत समेत अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed