फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Protest held over insult to Prime Minister's mother

Noida News: प्रधानमंत्री की मां के अपमान पर किया प्रदर्शन

Fri, 05 Sep 2025 09:20 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 05 Sep 2025 09:20 PM IST
विज्ञापन
Protest held over insult to Prime Minister's mother
कांग्रेस नेताओं ने देश की मातृ शक्ति का अपमान किया : सचदेवा
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। कांग्रेस नेताओं के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां के लिए अभद्र शब्दों के इस्तेमाल के खिलाफ प्रदेश भाजपा का विरोध प्रदर्शन लगातार तीसरे दिन भी जारी रहा। भाजपा ने अपने दा जिलों में प्रदर्शन किया। प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने मयूर विहार जिले में आयोजित प्रदर्शन में भाग लिया, वहीं उत्तर पश्चिम जिले में सांसद योगेंद्र चंदोलिया शामिल हुए।
इस मौके पर सचदेवा ने कहा कि प्रधानमंत्री की मां के लिए गाली देना सिर्फ एक व्यक्ति का नहीं बल्कि पूरे देश की मातृ शक्ति का अपमान है। उन्होंने इसे कांग्रेस की राजनीतिक दिवालियापन की पराकाष्ठा बताया। सचदेवा ने कहा कि दिल्ली के सभी 14 जिलों में प्रदर्शन हो रहे हैं। जब तक राहुल गांधी देश से माफी नहीं मांगते, विरोध जारी रहेगा।
विज्ञापन

भाजपा अध्यक्ष ने कांग्रेस और आरजेडी दोनों पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि चुनाव आते ही कांग्रेस नेताओं की हताशा बाहर आ जाती है और वे प्रधानमंत्री को अपशब्द कहने लगते हैं। वर्ष 2014 से जब से नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री बने हैं, कांग्रेस उनके खिलाफ लगातार आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल करती रही है, जिससे उनकी मानसिकता उजागर होती है। मयूर विहार में हुए प्रदर्शन का नेतृत्व जिला अध्यक्ष विजेंद्र धामा ने किया। इस मौके पर प्रदेश मंत्री विनोद बछेती, जिला सह प्रभारी नरेश वशिष्ठ, विधायक रवि नेगी, रविकांत समेत हजारों कार्यकर्ता शामिल हुए। उत्तर पश्चिम जिले के प्रदर्शन में सांसद योगेंद्र चंदोलिया ने कहा कि सिर्फ दिल्ली ही नहीं, पूरे देश में कांग्रेस के खिलाफ गुस्सा है। बिहार की जनता प्रधानमंत्री की माता के अपमान का जवाब चुनाव में कांग्रेस-आरजेडी गठबंधन को हार दिलाकर देगी। इस दौरान जिला अध्यक्ष विनोद सहरावत, डिप्टी मेयर जय भगवान यादव और एमसीडी नमें नेता सदन प्रवेश वाही भी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed