Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Protest against labor laws

Noida News: श्रम कानूनों के खिलाफ किया प्रदर्शन

Sat, 22 Nov 2025 08:54 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 22 Nov 2025 08:54 PM IST
विज्ञापन
Protest against labor laws
पूर्व सांसद उदित राज के नेतृत्व में प्रतियां जलाकर जताया आक्रोश
विज्ञापन

संवाद न्यूज एंजेसी

नई दिल्ली। नए श्रम कानूनों के खिलाफ पूर्व सांसद और असंगठित कामगार एवं कर्मचारी कांग्रेस (केकेसी) के राष्ट्रीय चेयरमैन डॉ. उदित राज की अगुवाई में शनिवार को प्रदर्शन किया गया। श्रम शक्ति भवन के सामने प्रदर्शनकारियों ने नए कानूनों की कॉपियां जलाकर नाराजगी जताई।

प्रदर्शनकारियों ने बताया कि नए कानूनों के कारण अब नौकरी जाने का डर बढ़ गया है। पहले 13 मजबूत कानून थे। अब सब खत्म कर एक ढीला कानून बना दिया गया। रात में काम करने वाली महिलाओं के लिए सुरक्षा के पक्के इंतजाम नहीं किए गए। ठेके पर काम करने वाले मजदूरों की सुरक्षा की कोई जिम्मेदारी नहीं ली जा रही। डिलीवरी ब्वॉय, घर बनाने वाले मजदूर, रेहड़ी-पटरी वालों के लिए सिर्फ पोर्टल पर नाम लिखवाया जा रहा है, कोई पक्की पेंशन, बीमा या मदद नहीं मिल रही। डॉ. उदित ने बताया कि सरकार ने महिलाओं के लिए नाइट शिफ्ट की अनुमति तो दे दी लेकिन एस्कॉर्ट, ट्रांसपोर्ट और सीसीटीवी जैसे सुरक्षा उपायों का अब तक कोई ठोस व अनिवार्य मॉडल लागू नहीं किया है। निर्माण मजदूरों और अन्य वर्गों के लिए बने कल्याणकारी बोर्डों की भूमिका को सीमित कर दिया गया है जिससे पोर्टेबिलिटी और लाभ रुक गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed