{"_id":"6910b356e1ab40cb3c0e2a2f","slug":"protest-against-biometric-system-in-jnu-library-noida-news-c-340-1-del1011-111792-2025-11-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: जेएनयू लाइब्रेरी में बायोमेट्रिक सिस्टम के विरोध में करेंगे प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: जेएनयू लाइब्रेरी में बायोमेट्रिक सिस्टम के विरोध में करेंगे प्रदर्शन
विज्ञापन
-छात्र संघ की अपील, गूगल फॉर्म को न भरें छात्र-छात्राएं
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) की सेंट्रल लाइब्रेरी में बायोमेट्रिक सिस्टम लगाने को लेकर छात्र संघ और प्रशासन के बीच गतिरोध थमता नजर नहीं आ रहा है। छात्र संघ के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने भी बायोमेट्रिक सिस्टम के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।
जेएनयू छात्र संघ की अध्यक्ष अदिति मिश्रा के मुताबिक, प्रशासन की ओर से लाइब्रेरी में फेस रिकॉग्निशन सिस्टम लगाने को लेकर गूगल फॉर्म भरने को लेकर छात्रों को ईमेल भेजे जा रहे है। छात्रों से अपील की है कि वह फॉर्म न भरें। पिछली यूनियन ने भी इस सिस्टम को लगाने से मना किया था। इस संबंध में समिति के गठन का आश्वासन दिया गया था। मगर, प्रशासन ने आचार संहिता लागू होने के बावजूद इस सिस्टम को लागू किया। हमारी छात्रों से अपील है कि वह प्रशासन की इस नीति का विरोध करें। जेएनयू छात्र संघ की संयुक्त सचिव दानिश अली ने कहा कि इस संबंध में प्रदर्शन कर विरोध दर्ज कराया जाएगा। गूगल फॉर्म के जरिए डाटा लेना छात्रों की निजता का उल्लंघन है।