फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   protest again goverment

Noida News: 1000 प्रदर्शनकारियों की जेल में कट रही रात

Thu, 16 Apr 2026 08:43 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 16 Apr 2026 08:43 PM IST
विज्ञापन
protest again goverment
-औद्योगिक क्षेत्रों में हाई अलर्ट, कंट्रोल रूम से पल-पल की निगरानी
विज्ञापन

-मिंडा फैक्टरी के पास फायरिंग में घायल महिला की हालत में सुधार
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। वेतन वृद्धि की मांग को लेकर हुए हिंसात्मक प्रदर्शन के बाद पुलिस-प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए पिछले चार दिनों में 1000 से अधिक प्रदर्शनकारियों को गिरफ्तार कर लुक्सर जेल भेजा है। अलग-अलग कोतवाली क्षेत्रों में हुई कार्रवाई के दौरान बड़ी संख्या में श्रमिकों को हिरासत में लिया गया। वहीं, जांच और कानूनी प्रक्रिया के बाद चार लोगों को जेल से रिहा भी किया गया है। जेल में बंद प्रदर्शनकारियों से मिलने के लिए उनके परिजन भी पहुंच रहे हैं।
जेल अधीक्षक ब्रजेश कुमार ने बताया कि गिरफ्तार किए गए सभी प्रदर्शनकारियों को पिछले चार दिन में सुरक्षा व्यवस्था के बीच जेल में दाखिल कराया गया है। 1000 प्रदर्शनकारियों को जेल लाया गया है। इनमें चार लोगों को जेल से न्यायालय के आदेश पर रिहा भी किया गया है।
विज्ञापन



सुबह से शाम तक सतर्क रही पुलिस: औद्योगिक क्षेत्र कासना, सूरजपुर, सिग्मा और ईकोटेक-3 में प्रदर्शन की आशंका को देखते हुए पुलिस अलर्ट मोड पर रही। हालांकि देर शाम तक किसी नए प्रदर्शन की सूचना नहीं मिली। कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल की अतिरिक्त तैनाती की गई है। सूरजपुर स्थित पुलिस मुख्यालय में विशेष कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है, जहां से पूरे जिले की गतिविधियों की निगरानी की जा रही है। कंट्रोल रूम के माध्यम से विभिन्न इलाकों से मिलने वाली सूचनाओं को तुरंत संबंधित अधिकारियों तक पहुंचाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन



महिला की हालत में हो रहा सुधारः ईकोटेक-3 कोतवाली क्षेत्र में शनिवार को मिंडा फैक्टरी के कामगारों ने मांगों को लेकर सड़क जाम कर प्रदर्शन किया था। इसी दौरान हुई फायरिंग में फैक्टरी में कार्यरत बिहार निवासी महिला कामगार रानी गोली लगने से घायल हो गई थी। घटना के बाद उसे तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया। महिला का इलाज कैलाश अस्पताल में चल रहा है और डॉक्टरों के अनुसार उसकी हालत में अब लगातार सुधार हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article