फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Protest after viral video of mother-son stuck in lift in Kingswood Society in Greater Noida

ग्रेटर नोएडा: लिफ्ट में फंसे मां-बेटा, लगाते रहे मदद की गुहार; वीडियो वायरल होने पर निवासियों ने जताया विरोध

Mon, 23 Feb 2026 08:08 PM IST
राहुल तिवारी माई सिटी रिपोर्टर, ग्रेटर नोएडा
माई सिटी रिपोर्टर, ग्रेटर नोएडा Published by: राहुल तिवारी Updated Mon, 23 Feb 2026 08:08 PM IST
सार

ग्रेटर नोएडा वेस्ट की आम्रपाली गोल्फ होम्स एंड किंग्सवुड सोसाइटी में एल नौ टॉवर की लिफ्ट में मां और बेटा करीब आधे घंटे तक फंसे रहे। पीड़िता ने आरोप लगाया कि मदद की गुहार के बावजूद कोई सहायता नहीं मिली। निवासियों ने एडहॉक एओए पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए विरोध जताया।

विज्ञापन
Protest after viral video of mother-son stuck in lift in Kingswood Society in Greater Noida
विरोध करते निवासी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित आम्रपाली गोल्फ होम्स एंड किंग्सवुड सोसाइटी में लिफ्ट में मां और बेटे के आधे घंटे तक फंस जाने से निवासियों ने विरोध जताया है। निवासियों का कहना है कि एडहॉक एओए की ओर से लगातार लापरवाही बरती जा रही है। पीड़िता का आरोप है कि मदद की गुहार लगाने के बाद भी सुरक्षाकर्मियों से लेकर कोई नहीं आया। लिफ्ट के अंदर उनको सांस लेने में परेशानी हो रही थी।

विज्ञापन




सोसाइटी निवासी अभिषेक कुमार ने बताया कि एल नौ टॉवर में महिला और उनका बेटा लिफ्ट में करीब आधे घंटे तक फंसे रहे। वह फंसने के दौरान लगातार मदद की गुहार लगाती रहीं, लेकिन कोई नहीं आया। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद सोसाइटी में हड़कंप मच गया। लिफ्ट में फंसी महिला कह रही है कि लिफ्ट में पंखा तक नहीं है। जिसके कारण उनकी सांस फूलने लगी। 
विज्ञापन


करोड़ो रुपये देकर फ्लैट खरीदा है। उसके बाद भी कोई सुविधा नहीं मिल रही है। सुरक्षाकर्मी से शिकायत करने के बाद उसकी ओर से कहा गया कि मेरा कोई यह काम नहीं है। उनका आरोप है कि सुरक्षा कर्मियों द्वारा लिफ्ट का गेट खोलने से इनकार किया गया। सुरक्षाकर्मियों का कहना है कि उन्हें लिफ्ट का गेट खोलना नहीं आता है। ऐसे में महिला का कहना है कि सोसाइटी में अगर कोई लिफ्ट में फंस जाए तो उनकी मदद या लिफ्ट का गेट और खोलने के लिए कोई भी कर्मचारी मौजूद नहीं है, जो की निवासियों की सुरक्षा के साथ खिलवाड़ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कागजों में चल रहा लिफ्ट एक्ट
निवासियों का कहना है कि कहने को लिफ्ट एक्ट बनाया गया है। जिलाधिकारी से लेकर अन्य अधिकारी लिफ्ट एक्ट के तहत बैठक भी करते हैं,लेकिन कुछ भी नहीं हुआ। सोसाइटी में आए दिन लिफ्ट में लोग फंस रहे हैं। कुछ दिनों पहले भी लिफ्ट में तीन से चार लोग फंस गए थे। लिफ्ट की सर्विस कराई जाती है। उसके बाद भी कोई सुधार नहीं हो रहा है।

तकनीकी खराबी के कारण लिफ्ट फंसी थी। संबंधित सुपरवाइजर से रिपोर्ट माँगाई गई है। सुरक्षाकर्मियों से लेकर अन्य को समय-समय पर प्रशिक्षण दिया जाता है। तीन सुपरवाइजर मौके पर 24 घंटे मौजूद रहते हैं। जल्द ही सभी को इमरजेंसी नंबर उपलब्ध कराए जाएंगे। यदि कभी ऐसी स्थिति बने, तो किसी को कोई परेशानी न हो। - राघवेंद्र यादव, एडहॉक एओए अध्यक्ष।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed