फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Property purchased from gangster will also be confiscated

गैंगस्टर से खरीदी संपत्ति भी होगी जब्त

Tue, 17 Dec 2019 01:45 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 17 Dec 2019 01:45 AM IST
विज्ञापन
Property purchased from gangster will also be confiscated
गैंगस्टर से खरीदी संपत्ति भी होगी जब्त
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा। अब गैंगस्टर की चल-अचल संपत्ति खरीदना या उनकी संपत्ति से किसी अन्य जगह संपत्ति खरीदना महंगा पड़ेगा। जिला प्रशासन ऐसी संपत्ति को भी अटैच करने की तैयारी कर रहा है। जल्द ही इस संबंध में प्रशासन फैसला लेकर कार्रवाई शुरू करेगा।
जिला प्रशासन गिरोह बनाकर असामाजिक व गैरकानूनी कार्य करने पर गैंगस्टर की कार्रवाई कर रहा है। शाहबेरी समेत अन्य कई जगह के बिल्डरों पर गैंगस्टर और एनएसए की कार्रवाई हो चुकी है। गैंगस्टर की कार्रवाई में संबंधित व्यक्ति की चल-अचल संपत्ति को अटैच किया जा रहा है, लेकिन अब प्रशासन इससे आगे की कार्रवाई करने की तैयारी कर रहा है। अफसरों ने बताया कि किसी मामले में गैंगस्टर एक्ट लगाया गया है तो उस गैंगस्टर की चल-अचल संपत्ति की जांच की जाएगी। अगर गैंगस्टर ने बैंक खाता से जमा धनराशि अपने किसी परिचित को ट्रांसफर कर दी है। या कोई जमीन नाम कर दी है तो उस पर भी प्रशासन अपना कब्जा करेगा। बैंक खाता से ट्रांसफर की गई धनराशि को जब्त करने के साथ अन्य अचल संपत्ति को भी अटैच किया जाएगा।
विज्ञापन

पुलिस और अन्य अफसरों के साथ आंतरिक बैठक कर इस पर फैसला लिया जाएगा। उम्मीद है कि जल्द ही इस पर फैसला लेकर कार्रवाई शुरू की जाएगी। - बीएन सिंह, जिलाधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed