फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Property of fraudsters will be attached in the name of admission in MBBS

Noida News: बुलंदशहर और आजमगढ़ के ध्यानार्थ एमबीबीएस में दाखिले के नाम पर ठगी करने वाले की संपत्ति होगी कुर्क

Wed, 28 Jun 2023 12:46 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 28 Jun 2023 12:46 AM IST
विज्ञापन
Property of fraudsters will be attached in the name of admission in MBBS
एमबीबीएस में दाखिले के नाम पर ठगी करने वाले की संपत्ति होगी कुर्क
विज्ञापन

- पुलिस कमिश्नर न्यायालय ने दिए सिकंदराबाद स्थित 1.10 करोड़ के प्लाट कुर्क करने के आदेश
- मेडिकल कालेज में सीट दिलाने के नाम पर कई अभ्यर्थियों से की थी करोड़ों की ठगी
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। एमबीबीएस में दाखिला दिलाने के नाम पर अभ्यर्थियों से करोड़ों की ठगी करने वाले गैंगस्टर की 1.10 करोड़ की संपत्ति कुर्क की जाएगी। पुलिस कमिश्नर न्यायालय ने गैंगस्टर केस के आरोपी आजमगढ़ निवासी यशवन्त चौबे उर्फ यश चतुर्वेदी उर्फ जय मेहता उर्फ राजेश कुमार की बुलंदशहर के सिकंदराबाद स्थित 510 वर्ग मीटर के प्लाट को कुर्क करने का आदेश दिया है। जल्द ही पुलिस कार्रवाई करेगी। इसके अलावा गैंगस्टर केस के अन्य आरोपियों की संपत्ति भी कुर्क करने के लिए चिन्हित की जा रही है।

तीन जनवरी 2023 को लखनऊ के लोहिया नगर निवासी दर्शिका सिंह ने सेक्टर-126 थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि नीट के बाद एमबीबीएस की पढ़ाई करने के लिए वह कॉलेज खोज रही थीं। ट्रूथ एडवाइजर कॅरिअर कंसल्टेंसी के नाम से उनके मोबाइल पर कॉल आई। कॉलर ने अपना नाम जय मेहता बताते हुए मेडिकल कॉलेज में दाखिले का झांसा दिया। इसके बाद दर्शिका सिंह के पिता ने आरोपियों के बताये गए नोएडा के सेक्टर-125 स्थित दफ्तर में मुलाकात की। आरोपियों ने दाखिले के एवज में 13.98 लाख रुपये की मांग की। यह रकम अलग-अलग तिथि में पीड़िता के परिजन ने आरोपियों के बताये खाते में भेज दी। आरोपियों ने इसकी रसीद भी पीड़ितों को दी। बाद में जय मेहता ने बेंगलुरु के लिए बीजीएस ग्लोबल इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल कॉलेज में प्रवेश दिलाने के लिए कहा। लेकिन यह काफी दूर था। बाद में बनारस के हेरीटेज इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस में प्रवेश का वादा किया गया। बताया गया है कि आरोपियों ने कई अभ्यर्थियों के नंबर जुटाकर उनके परिजन से इसी तरह ठगी की है। इसकी पुलिस जांच कर रही है। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर बाद में पुलिस ने इस मामले में यशवंत चौबे उर्फ यश चतुर्वेदी उर्फ जय मेहता, राजेश आहूजा और दीपक कुमार पर गैंगस्टर एक्ट के अंतर्गत केस दर्ज किया। अब इसी केस में कमिश्नरेट पुलिस अवैध कमाई से अर्जित धन से खरीदे गए प्लाट जब्त करेगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed