फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Property deed handed over to 12 beneficiaries on Good Governance Day

सुशासन दिवस पर 12 लाभार्थियों को सौंपी प्रॉपर्टी डीड

Sat, 25 Dec 2021 11:03 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 25 Dec 2021 11:03 PM IST
विज्ञापन
Property deed handed over to 12 beneficiaries on Good Governance Day
नूंह। भारत रत्न पंडित मदन मोहन मालवीय और पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती के अवसर पर शनिवार को जिला सचिवालय में सुशासन दिवस समारोह मनाया गया। इस दौरान जिले के विभिन्न गांवों के लाभार्थियों को स्वामित्व योजना के तहत 12 लोगों को प्रॉपर्टी डीड वितरित की गई। हरियाणा के सहकारिता मंत्री डॉ. बनवारी लाल ने नूंह खंड से गांव जाजूका के रामबती, रेशमा, सुभाष सिंह, दिनेश सिंह, तेजपाल, नरेश, किशन सिंह, सतबीर सिंह, सतीदान सिंह, सुरेंद्र सिंह, संतपाल सतबीर, ओमकार को प्रॉपर्टी डीड सौंपी।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि गांवों में वर्षों पुराने विवादों को समाप्त करने की दिशा में आरंभ की गई स्वामित्व योजना राज्य सरकार की एक महत्वाकांक्षी योजना है। योजना के तहत लोगों को उनकी संपत्ति का मालिकाना हक दिए जाने के साथ-साथ उन्हें विभिन्न प्रकार की अन्य योजनाओं का लाभ भी दिया जा रहा है। सुशासन दिवस समारोह के दौरान जिले में विभिन्न योजनाओं के क्रियान्वयन में सराहनीय कार्य करने वाले विभागों के अधिकारियों को सहकारिता मंत्री डा. बनवारी लाल ने प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

भाजपाइयों ने पूर्व प्रधानमंत्री को किया याद
तावडू। क्षेत्र में शनिवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने अलग-अलग जगहों पर भारत रत्न व पद्म भूषण से सुशोभित पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई की जयंती सुशासन दिवस के रूप में मनाई। ब्लॉक समिति चेयरमैन नरेश यादव और सीएम विंडो एमिनेंट सिटीजन राजेंद्र यादव ने पूर्व प्रधानमंत्री श्री अटल बिहारी वाजपेई को याद कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। वहीं, उपमंडल के गांव कलवाड़ी में किसान मोर्चा जिला कार्यकारिणी सदस्य सुभाष यादव की अध्यक्षता में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सरपंच कृष्ण यादव, गणपत राव, कंवर सिंह मास्टर, सूरज भान यादव, नरेश, धर्म सिंह, रामनिवास, सूबेदार पवन यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा कार्यकर्ताओं ने दी श्रद्धांजलि
फिरोजपुर झिरका। भाजपा कार्यकर्ताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर शनिवार को उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान राजकुमार गर्ग ने कहा कि 25 दिसंबर के दिन पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का जन्म हुआ था। पूर्व प्रधानमंत्री वाजपेयी देश के एक ऐसे नेता थे, जो राष्ट्र को सर्वोपरि रखते हुए काम करते थे। इस दौरान पूर्व प्रधान अर्जुन देव चावला निगरानी समिति के अध्यक्ष नरदेव आर्य, कला एवं सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के जिला संयोजक अग्रसेन गोयल, संजय बत्रा, मंडल अध्यक्ष रमेश आर्य, मनोज तायल आदि मौजूद रहे।

पूर्व पीएम ने राजनीति में लिखा था नया अध्याय
नूंह। इंडरी खंड के गांव खेड़ा खलीलपुर में शनिवार को पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी की जयंती मनाई गई। इस दौरान जिला भाजपा के अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष गंगादान डागर ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी जैसी शख्सियत युगों के बाद जन्म लेती है। उन्होंने भारतीय राजनीति में एक नया अध्याय लिखा था। देश के लिए एक प्रधानमंत्री के तौर पर उन्होंने मजबूती के लिए कार्य किया। इस मौके पर मुख्य रूप से ललित डागर, मास्टर विनोद, राजेंद्र, सुषमा डागर, मीना, फिरदोस, सत्य प्रकाश, राहुल, ओम प्रकाश, संगीता, मधु व ललिता अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed