फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Property dealer shot farm house gardener dead

Noida News: प्रॉपर्टी डीलर ने फॉर्म हाउस के माली को गोली मारी, मौत

Mon, 04 Aug 2025 11:40 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 04 Aug 2025 11:40 PM IST
विज्ञापन
Property dealer shot farm house gardener dead
बरेली यूपी के लिए उपयोगी।
विज्ञापन

----------------------
-दक्षिण दिल्ली के फतेहपुर बेरी स्थित डेरा गांव में गेट बंद करने को लेकर हुआ था विवाद
-आरोपी फॉर्म हाउस में साथियों संग बैठकर पी रहा था हुक्का
-पुलिस ने आरोपी को दबोचा, हत्या में प्रयुक्त पिस्टल बरामद
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। दक्षिण दिल्ली के फतेहपुरबेरी स्थित डेरा गांव में रविवार देर रात महज गेट बंद करने को लेकर हुए विवाद में फॉर्म हाउस के केयरटेकर की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक की शिनाख्त बरेली, यूपी निवासी संतलाल (37) के रूप में हुई है। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर आरोपी पीयूष यादव (19) को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के पास से वारदात में इस्तेमाल पिस्टल भी बरामद कर ली गई है।
दरअसल पीयूष और उसके साथ कुछ अन्य लोग संतलाल के फॉर्म हाउस में हुक्का पीने के लिए आते थे। रविवार को रात अधिक होने की वजह से संतलाल ने सभी को जाने और गेट बंद करने की बात की। इस बात पर पीयूष आग बबूला हो गया और संतलाल से गाली-गलौज कर वहां से चला गया। कुछ देर बाद आरोपी पिस्टल के साथ वहां पहुंचा। आते ही उसने संतलाल के सीने में गोली मार दी। बाद में वह फरार हो गया। अतिरिक्त उपायुक्त ने बताया कि देर रात करीब 2.00 बजे फतेहपुरबेरी थाना पुलिस को खबर मिली कि डेरा गांव में कुछ महिलाएं जोर-जोर से रो रही हैं। टीम मौके पर पहुंची तो पता चला कि संतलाल नामक केयरटेकर को पीयूष यादव नामक प्रॉपर्टी डीलर ने गोली मार दी है। अस्पताल ले जाने पर उसको मृत घोषित कर दिया गया। परिजनों के बयान पर हत्या का मामला दर्ज कर छानबीन शुरू की गई। सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को भी खंगाला गया। बाद में आरोपी की तलाश शुरू कर दी गई। देर रात उसे डेरा गांव से दबोच लिया गया।
विज्ञापन

-----------------
15 साल से कर रहा था नौकरी
दक्षिण जिला के अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त ने बताया कि मूलरूप से बरेली का रहने वाला संतलाल श्मशान घाट के नजदीक, बाबा मोहल्ला में मौजूद फॉर्म हाउस में पिछले करीब 15 साल से नौकरी कर रहा था। वह केयर टेकर के अलावा माली का काम भी करता था। इसके परिवार में पत्नी सुदेवी के अलावा चार बेटियां हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
रियल एस्टेट का काम करता था आरोपी
आरोपी छतरपुर इलाके में रियल एस्टेट का काम करता था। पुलिस उसे गिरफ्तार कर पूछताछ कर रही है। इस बात का पता लगाया जा रहा है कि आरोपी हथियार कहां से लाया। इस बात भी पता किया जा रहा है कि वारदात में पीयूष के अलावा कोई और तो शामिल नहीं था। मामले की छानबीन जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed