फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Projects worth Rs 500 crore affected due to rising pollution

Noida News: बढ़ते प्रदूषण के चलते 500 करोड़ की परियोजनाएं प्रभावित

Thu, 13 Nov 2025 09:40 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 13 Nov 2025 09:40 PM IST
विज्ञापन
Projects worth Rs 500 crore affected due to rising pollution
- ग्रैप-3 लागू होने के बाद निर्माण और तोड़फोड़ पर है रोक
विज्ञापन



माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा।
बढ़ते प्रदूषण का स्तर और एक्यूआई (एयर क्वालिटी इंडेक्स) गंभीर श्रेणी में पहुंचने के बाद नोएडा में 500 करोड़ की परियोजनाएं प्रभावित हुईं हैं। ग्रैप-3 (ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान) लागू होने के बाद शहर में निर्माण और तोड़फोड़ पर रोक है। फ्लाइओवर, रेवले, समेत मेट्रो परियोजनाओं का कार्य विशेष सावधानियों और नियमों के पालन के साथ किया जा सकता है। सरकारी स्तर पर चल रहे निर्माण कार्यों को पूरा करने में और देरी होगी। महत्वपूर्ण रूप से नोएडा को ग्रेनो से जोड़ने के लिए सेक्टर-146-47 के बीच से बन रही सड़क पर पड़ेगा। इस महत्वपूर्ण परयोजना का काम बंद हो गया है।


सेक्टर-21ए नोएडा स्टेडियम में बन रहे सिंथेटिक ट्रैक का काम भी अब देरी से पूरा होगा। अधिकारियों ने बताया कि भंगेल एलिवेटेड रोड बनकर तैयार हो चुका है, लेकिन नीचे सड़क बनाने समेत अन्य काम की शुरुआत की गई है जो अब अटक जाएंगे। नीचे की सड़क टूटी है। नाला बनना बाकी है। महत्वपूर्ण यह है कि शहर की अधिकांश सड़कों में गड्ढे हो रखे हैं। कुछ दिन पहले ही सड़क की मरम्मत का काम शुरू किया था जो अब बंद है। इस समय भी शहर की कई सड़कें टूटी पड़ी हैं। सेक्टर-10 में भी चल रहे नाला बनाने का काम अब प्राधिकरण को बंद करना पड़ेगा। इनके अलावा भी कई अन्य परियोजनाओं का निर्माण कार्य बंद होगा। इसके अलावा अन्य कार्य भी प्रभावित होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed