{"_id":"67029ab11dc24d3cd40e6640","slug":"proficiency-assessment-of-students-of-class-one-and-two-will-be-done-in-december-february-grnoida-news-c-23-1-gur1004-41630-2024-10-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: कक्षा एक व दो के छात्रों का दिसंबर-फरवरी में होगा निपुण आकलन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: कक्षा एक व दो के छात्रों का दिसंबर-फरवरी में होगा निपुण आकलन
विज्ञापन
कक्षा एक व दो के छात्रों का दिसंबर-फरवरी में होगा निपुण आकलन
- एक चरण में पास करनी होगी छात्रों को निपुण परीक्षा, नवंबर और जनवरी में प्रधानाचार्य को कराना होगा नामांकन
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। परिषदीय स्कूलों में कक्षा एक व दो के छात्रों को भाषा व गणित में दक्ष बनाने के लिए भारत व प्रदेश सरकार की ओर से निपुण अभियान चलाया जा रहा है। छात्रों को निपुण घोषित करने के लिए 2026-27 का लक्ष्य रखा गया है। तीन चरण में होने वाला आकलन अब दो चरणों में होगा। पहला चरण दिसंबर और दूसरा फरवरी में होगा।
पहले अक्तूबर में भी आकलन कराया जाना था, लेकिन अब नहीं होगा। दिसंबर में निपुण आकलन की परीक्षा में छात्रों को बैठाने के लिए प्रधानाचार्यों को नवंबर में नामांकन कराना होगा। इसी तरह फरवरी की परीक्षा के लिए जनवरी में खुद को निपुण घोषित करना होगा। प्रधानाचार्यों को बीईओ को नामांकन प्रेषित करना होगा। ब्लॉक स्तर पर एआरपी और एसआरजी की ओर से स्कूल का आकलन किया जाएगा। ब्लॉक स्तर द्वारा नामांकित स्कूलों के निपुण स्टेटस के परीक्षण के बाद ही अंतिम सूची परियोजना को भेजी जाएगी। इसके बाद ही राज्य परियोजना की टीम जनपद में स्कूलों के निपुण आकलन परीक्षा की तिथि घोषित करेगी। निपुण स्कूलों का मूल्यांकन डायट प्रशिक्षु करेंगे। फरवरी 2025 में जिले के अधिकांश स्कूलों के निपुण होने की उम्मीद है।
-- -- -- -- -- -- -- -
हर महीने स्कूलों की प्रगति की हो रही जांच
छात्रों को तय समय से पहले निपुण घोषित करने के लिए हर महीने स्कूलों की प्रगति की जांच जिला शिक्षा एंव प्रशिक्षण संस्थान (डायट) की ओर से की जा रही है। इसके साथ ही डायट प्राचार्य एआरपी, एसआरजी और डायट मेंटर के साथ हर स्कूल की समीक्षा कर रहे हैं। 2023 में आयोजित हुए निपुण आकलन में प्रदेश में जनपद का पहला स्थान था। उसी स्थान को बरकरार रखने के लिए विभाग की ओर से कार्य किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- -- --
पहले तीन चरण में निपुण आकलन होना था, लेकिन अब दो चरणों में ही होगा। दिसंबर और फरवरी में होने वाले आकलन की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। जनपद में करीब 70 प्रतिशत छात्र आंतरिक आकलन में निपुण मिल रहे हैं।
राहुल पंवार,बेसिक शिक्षा अधिकारी