{"_id":"65e8ca0480be1461370bbe13","slug":"professor-living-in-dankaur-after-second-marriage-caught-by-wife-grnoida-news-c-23-1-noi1091-27500-2024-03-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"खुर्जा के ध्यानार्थ : दूसरी शादी कर दनकौर में रह रहा प्रोफेसर, पत्नी ने पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खुर्जा के ध्यानार्थ : दूसरी शादी कर दनकौर में रह रहा प्रोफेसर, पत्नी ने पकड़ा
विज्ञापन
दूसरी शादी कर दनकौर में रहने लगा प्रोफेसर, पत्नी ने पकड़ा
- पत्नी की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी प्रोफेसर को लिया हिरासत में
संवाद न्यूज एजेंसी
दनकौर। दूसरी शादी कर कस्बे में चोरी छिपे रह रहे निजी विश्वविद्यालय के प्रोफेसर को पहली पत्नी ने पकड़ लिया। खुर्जा निवासी पत्नी को पति के ठिकाने की जानकारी हो गई थी। बुधवार को परिजनों के साथ दनकौर पहुंची महिला पति को किसी अन्य महिला के साथ देख भड़क गई। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। महिला की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी पति को हिरासत में लिया है।
खुर्जा निवासी महिला की शादी वर्ष 2020 में हुई थी। महिला का पति दनकौर क्षेत्र में स्थित एक निजी विश्वविद्यालय में प्रोफेसर है। वह दनकौर में किराये पर कमरा लेकर रहता है। पिछले करीब 1 साल से वह घर नहीं गया है। पत्नी व परिवार के अन्य लोग फोन कर घर नहीं आने का कारण पूछते तो हर बार छुट्टी नहीं मिलने का बहाना बता देता। इस पर महिला को शक हुआ तो उसने गोपनीय तरीके से पति के कमरे की तलाश की।
बुधवार को पता चला कि उसने किसी अन्य महिला से दूसरी शादी कर ली है और उसी के साथ रह रहा है। पीड़ित पत्नी व परिवार के अन्य लोग दनकौर पहुंच गए। कोतवाली प्रभारी संजय सिंह का कहना है कि प्रोफेसर दूसरी शादी कर कस्बे में रह रहा था। पहली पत्नी ने दोनों को एक साथ पकड़ लिया। पत्नी की शिकायत पर पति को हिरासत में लिया है। मामले की जांच कर कार्रवाई की जा रही है।