फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Process of roadways to connect villages with headquarters started

Noida News: गांवों को मुख्यालय से जोड़ने की रोडवेज की प्रक्रिया शुरू

Tue, 11 Apr 2023 11:02 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 11 Apr 2023 11:02 PM IST
विज्ञापन
Process of roadways to connect villages with headquarters started
गांवों को मुख्यालय से जोड़ने की रोडवेज की प्रक्रिया शुरू
विज्ञापन

नोएडा से दादरी, कोट का पुल, छौलस और कलौंदा से जारचा तक बस चलाने की मांग

माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। रोडवेज ने एक बार फिर मुख्यमंत्री के ड्रीम प्रोजेक्ट गांवों को मुख्यालय से जोड़ने के लिए प्रक्रिया शुरू कर दी है। इस बार गांवों में मिनी बस से यात्रियों को मुख्यालय से जोड़ा जाएगा। पहले कई बार अनुबंध पर मिनी बस मांगी गई थी, लेकिन सफलता नहीं मिली थी। निगम की ओर से अब कुछ लोगों से बात कर ली है। इसके बाद ही कदम आगे बढ़ाया है। इसी कड़ी में नोएडा से दादरी, कोट का पुल, छौलस और कलौंदा होते हुए जारचा के लिए बस चलाने की मांग आर्य सभा की ओर से की गई थी। इसके लिए रोडवेज के अधिकारी इसी सप्ताह सर्वे कर रिपोर्ट बनाएंगे।

दादरी के आर्य प्रतिनिधि सभा के जिला उपाध्यक्ष डॉ. आंनद आर्य ने नोएडा से दादरी, कोट का पुल, छौलस और कलौंदा होते हुए जारचा के लिए बस चलाने की मांग की थी। इस मुददे को देखते हुए नोएडा डिपो के सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक एनपी सिंह ने गंभीरता से लिया और गांव अभी तक मुख्यालय से क्यों नहीं जोड़े गए। इस बात पर अध्ययन किया गया। इसमें गांवों के रास्ते सकरे होने की समस्या सामने आई तो उन्होंने अनुबंध पर मिनी बस देने वाले कुछ लोगों से बात की। उन्होंने मिनी बस अनुबंध पर देने की हामी भर ली है। बृहस्पतिवार तक एनपीसी सिंह स्वयं सर्वे करेंगे और उसके बाद मिनी बस के प्रस्ताव को शासन भेजेंगे। एनपी सिंह ने बताया कि मुख्यालय से गांवों को जोड़ने के लिए शासन को पत्र भेजकर अनुमति मांगी जाएगी। इसके बादअनुबंध पर मिनी बस लगाई जाएंगी। कुछ मिनी बस देने को तैयार हो गए हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed