फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Process of filling undergraduate and postgraduate odd semester examination forms begins

Noida News: स्नातक व स्नातकोत्तर विषम सेमेस्टर परीक्षा फार्म भरने की प्रक्रिया शुरू

Wed, 29 Oct 2025 12:10 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 29 Oct 2025 12:10 AM IST
विज्ञापन
Process of filling undergraduate and postgraduate odd semester examination forms begins
चंदौसी(संभल)। रुहेलखंड विश्वविद्यालय बरेली की ओर से स्नातक एवं स्नातकोत्तर विषम सेमेस्टर (तृतीय व पंचम सेमेस्टर) की मुख्य परीक्षा और बैक परीक्षा 2026 के परीक्षा फार्म भरने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। स्नातक एवं स्नातकोत्तर प्रथम सेमेस्टर की बैक परीक्षा के फार्म भी रूहेलखंड विश्वविद्यालय, बरेली के पोर्टल पर भरे जा रहे हैं, जबकि मुख्य परीक्षा 2026 के फार्म गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, मुरादाबाद द्वारा भरवाए जाएंगे। संबंधित विद्यार्थी अपना परीक्षा फार्म ऑनलाइन भरकर उसकी हार्ड कॉपी निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार महाविद्यालय में जमा करें। ऑनलाइन आवेदन की प्रारंभिक तिथि 17 अक्टूबर और अंतिम तिथि 29 अक्टूबर तथा महाविद्यालय में हार्ड कॉपी जमा करने की अंतिम तिथि 30 अक्टूबर निर्धारित की गई है।
विज्ञापन

स्नातक परीक्षा शुल्क 200 रुपए तथा स्नातकोत्तर परीक्षा शुल्क 300 रुपए निर्धारित किया गया है। विद्यार्थियों को अपने फार्म के साथ संबंधित अंकपत्रों, शुल्क रसीद एवं जाति प्रमाणपत्र की स्वहस्ताक्षरित छायाप्रति संलग्न करनी होगी।
विज्ञापन

कार्यवाहक प्राचार्य डॉ. हेमंत सक्सेना ने बताया कि प्रथम सेमेस्टर के विद्यार्थियों को प्रथम सेमेस्टर का अंकपत्र और जाति प्रमाणपत्र, तृतीय सेमेस्टर के विद्यार्थियों को प्रथम व द्वितीय सेमेस्टर के अंकपत्र, शुल्क रसीद एवं जाति प्रमाणपत्र, वहीं पंचम सेमेस्टर के विद्यार्थियों को प्रथम से लेकर चतुर्थ सेमेस्टर तक के अंकपत्र, शुल्क रसीद एवं जाति प्रमाणपत्र की प्रति लगानी होगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed