{"_id":"690cfe2cb213a7dc12039bfd","slug":"problems-with-ct-scans-water-spills-on-x-ray-machine-patient-upset-na-news-c-30-gbd1036-756188-2025-11-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: सीटी स्कैन में दिक्कत, एक्सरे मशीन पर फिरा पानी, मरीज परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: सीटी स्कैन में दिक्कत, एक्सरे मशीन पर फिरा पानी, मरीज परेशान
विज्ञापन
जिला अस्पताल की ओपीडी में उमड़ी मरीजों की भीड़। संवाद
गाजियाबाद। जिले के दो प्रमुख सरकारी अस्पतालों में बुनियादी सुविधाओं की खामियों ने मरीजों की परेशानी बढ़ा दी है। एमएमजी अस्पताल में सीटी स्कैन मशीन पिछले दो दिनों से खराब पड़ी है। संजय नगर स्थित संयुक्त जिला अस्पताल में एक्सरे रूम में पानी टपकने के कारण जांच ठप रही। दोनों जगह मरीजों को जांच के लिए निजी लैब का सहारा लेना पड़ा।
बुधवार को एमएमजी अस्पताल की सीटी स्कैन मशीन में तकनीकी दिक्कत आने के बाद जांचें रोक दी गईं। बृहस्पतिवार को भी मशीन ठीक नहीं हो सकी। सीटी स्कैन के लिए पहुंचे कई मरीजों को लौटना पड़ा। छपरौला निवासी राजेश कुमार को सड़क दुर्घटना में सिर पर चोट आई थी। डॉक्टरों ने सीटी स्कैन की सलाह दी, लेकिन मशीन खराब होने से उन्हें निजी केंद्र पर जांच करानी पड़ी। वहीं साहिबाबाद की मंजू देवी ने बताया कि पेट में दर्द होने पर अल्ट्रासाउंड जांच हुई। रिपोर्ट में कुछ पता नहीं चलने पर सीटीस्कैन कराने के लिए भेजा गया, लेकिन अस्पताल में मशीन खराब होने की जानकारी मिली। निजी लैब में जांच कराने के लिए तीन हजार रुपये देने पड़े।
संयुक्त जिला अस्पताल संजयनगर में एक्सरे कक्ष के ऊपर इंटिग्रेटेड लैब के निर्माण कार्य के दौरान छत से पानी टपकने लगा। इससे एक्सरे मशीन के पास पानी गिरने से जांचें रोकनी पड़ीं। प्रतिदिन यहां 40 से 50 मरीजों के एक्सरे किए जाते हैं। छत से टपकते पानी की सूचना मिलने पर एक्सरे टेक्नीशियन ने सीएमएस को अवगत कराया। मरम्मत कार्य के बाद पानी टपकना बंद किया गया, लेकिन बृहस्पतिवार को दिनभर एक्सरे जांच प्रभावित रही। संजय नगर की सीमा शर्मा अपने पिता को एक्सरे कराने के लिए लेकर आईं, लेकिन जांच नहीं होने से उन्हें दोबारा आना पड़ा। उन्होंने कहा कि अस्पताल में अक्सर कोई न कोई तकनीकी समस्या आ जाती है, जिससे मरीजों को परेशानी उठानी पड़ती है।
विज्ञापन
सीएमएस डॉ.संजय गुप्ता ने बताया कि ट्रामा सेंटर में बिजली पैनल का कार्य पूरा हो चुका है। जल्द ही वहां 24 घंटे एक्सरे जांच की सुविधा शुरू कराई जाएगी। उन्होंने कहा कि अस्पताल में पानी टपकने की शिकायत पर तत्काल मरम्मत कराई गई है। शुक्रवार से एक्सरे जांच शुरू कर दी जाएगी।